विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Ind vs Eng: अभिषेक के तूफान के आगे इंग्लैंड चित, भारत ने 4-1 से अपने नाम की सीरीज

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 150 रनों से जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज को भी 4-1 से अपने नाम कर लिया है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 247 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम महज 97 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी वानखेड़े स्टेडियम में कमाल का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के लिए इस मैच के हीरो रहे अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में विस्फोटक शतक जड़ने के साथ-साथ उन्होंने गेंदबाजी में भी 2 विकेट झटके। अभिषेक ने इस मैच में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

अभिषेक का वन मैन शो

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत शानदार रही, संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, सैमसन 16 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोर्चा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने संभाला। इसके बाद तिलक 24 रन बनाकर लौटे। इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वन मैन शो दिखाते हुए 54 गेंदों में 135 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 13 छक्के निकले। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने दो, शिवम दुबे ने 30, हार्दिक पांड्या ने नौ, रिंकू सिंह ने नौ, अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने तीन और मार्क वुड ने दो विकेट चटकाए, जबकि आर्चर, ओवरटन और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिली। कार्स और वुड के अलावा इंग्लैंड के अन्य गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में सफल नहीं हो पाए।

भारतीय गेंदबाजों के सामने फुस्स हुए इंग्लिश बल्लेबाज

248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में ही 97 रनों पर सिमट गई। इंग्लिश टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने 23 गेंदों पर 55 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। जबकि जैकब बेथेल 10 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं। एक विकेट रवि बिश्नोई ने लिया।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस