विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IND vs ENG: इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान, मोहम्मद शमी की वापसी, अक्षर पटेल को मिली नई जिम्मेदारी

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार (11 जनवरी) को हो गया। 22 जनवरी से खेली जाने वाली सीरीज के लिए मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में वापसी हुई है। 14 महीने बाद वह नीली जर्सी पहने दिखेंगे। वह भारतीय टीम के लिए आखिरी बार नवंबर 2023 में खेले थे। टखने की चोट के कारण 1 साल तक मैदान से दूर रहे। टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि अक्षर पटेल को इस सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाया गया है।

अक्षर बने उपकप्तान, जुरैल भी टीम में शामिल

शनिवार 11 जनवरी को बीसीसीआई हेडक्वार्टर में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति की मीटिंग हुई, जिसमें टीम का चयन हुआ और फिर चुने गए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया गया। इस टीम में ध्रुव जुरेल को जितेश शर्मा की जगह शामिल किया गया है, जो साउथ अफ्रीका टूर पर टी20 टीम का हिस्सा थे। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी रमनदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है। नीतीश ऑस्ट्रेलिया दौरे के मद्देनजर साउथ अफ्रीका सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। उधर ऑलराउंडर शिवम दुबे भी टी20 टीम में जगह बनाने में सफल नहीं रहे। बैटिंग ऑलराउंडर रियान पराग चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है।

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान),अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी , वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).

बता दें कि भारत दौरे पर इंग्लैंड टीम सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा. टी20 के बाद भारत-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. चैम्पियंस ट्रॉफी भी वनडे फॉर्मेट में होगी. ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए एक प्रैक्टिस के तौर पर होने वाली है. सीरीज का पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में होगा.

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस