विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IND Vs ENG: बुमराह, गिल या पंत? आखिर कौन होगा भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान

शुभमन गिल और पंत

भारत के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड दौरे(IND Vs ENG) से पहले अचानक संन्यास ले चुके हैं। हिटमैन के संन्यास के बाद चयनकर्ता फिलहाल इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा करने से पहले नया कप्तान चुनने में व्यस्त हैं। बुमराह के अलावा शुभमन गिल और ऋषभ पंत इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। बीसीसीआई इस मसले पर विचार कर रहा है और रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड ने कई नामों पर चर्चा की है। कहा जा रहा है कि कप्तानी के दावेदारों में शुभमन गिल का नाम सबसे आगे है।

गिल-पंत के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा

इंग्लैंड के मुश्किल दौरे(IND Vs ENG) के लिए नए टेस्ट कप्तान के कई उम्मीदवार हैं जो रिटायर हुए रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं। कप्तानी के रेस में दो नाम- शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह, सबसे आगे चल रहे हैं। इसके बाद ऋषभ पंत का नाम आता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते जसप्रीत बुमराह ने अपना नाम वापस ले लिया और शुभमन गिल का कप्तान बनना लगभग तय है। स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत दोनों से बात की है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के एक चयनकर्ता को गिल को कप्तानी देने पर आपत्ति है। उनका मानना है कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की जगह टीम में जगह पक्की नहीं है। उन्हें उपकप्तान बनाया जाना चाहिए। भारतीय पुरुष टीम के चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत के साथ अनौपचारिक बातचीत की, लेकिन टेस्ट कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जगह कौन लेगा, इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

चोट बनी बुमराह के कप्तान बनने की राह में रोड़ा

इससे पहले पिछले दिनों जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कप्तान बनाए जाने की अटकलों ने जोर पकड़ा था, जो अभी टेस्ट टीम के उपकप्तान भी हैं. रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि बोर्ड में कुछ उच्च अधिकारी गिल को कप्तान बनाए जाने से ज्यादा खुश नहीं हैं। बुमराह की बात करें तो वो निरंतर चोटों से ग्रस्त रहे हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सभी 5 टेस्ट मैच खेल पाना मुश्किल होगा। नियमित रूप से प्लेइंग इलेवन में ना खेल पाने की संभावना भी बुमराह के कप्तान ना बनने की एक बड़ी वजह हो सकती है।

IND Vs ENG टेस्ट सीरीज शेड्यूल

पहला टेस्ट: शुक्रवार 20 जून-मंगलवार 24 जून – हेडिंग्ले
दूसरा टेस्ट: बुधवार 2 जुलाई-रविवार 6 जुलाई – एजबेस्टन
तीसरा टेस्ट: गुरुवार 10 जुलाई-सोमवार 14 जुलाई – लॉर्ड्स
चौथा टेस्ट: बुधवार 23 जुलाई-रविवार 27 जुलाई – एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड
पांचवां टेस्ट: गुरुवार 31 जुलाई-सोमवार 4 अगस्त – किआ ओवल

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस