भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरे मैच में भी टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा।न् यूजीलैंड टीम ने भारतीय टीम को 113 रन से हराया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा जमाया। सीरीज के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराया था। सीरीज हार के साथ ही भारतीय टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।
12 साल बाद घर में ढेर हुए भारतीय शेर
न्यूजीलैंड ने सीरीज में इतिहास रचते हुए 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं, ये पहला मौका है जब न्यूजीलैंड ने भारत को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में हराया है। इसी के साथ टीम इंडिया का भारत में लगातार टेस्ट सीरीज जीतने का सिलसिला भी टूट गया है। भारतीय टीम पिछले 12 साल से घर पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी थी। आखिरी बार साल 2012 में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को भारतीय जमीं पर टेस्ट सीरीज में मात दी थी। इंग्लैंड ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। सीरीज का एक मैच ड्रॉ भी रहा था। 2012 से ही भारतीय टीम का अपने घर पर दबदबा था। उसने लगातार 18 सीरीज जीती थीं, लेकिन अब ये जीत का सफर थम गया है. वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने घर पर चौथा टेस्ट मैच गंवाया है। वह अब भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं।
न्यूजीलैड के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने टेके घुटने
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी ने पूरी तरह निराश किया और न्यूजीलैंड के सामने घुटने टेक दिए। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो सही भी साबित हुआ। न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 259 रन बनाने में कामयाब रही थी। इसके जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 156 रन ही बना सकी थी। इस दौरान कोई भी बल्लेबाज 40 रन का भी आंकड़ा नहीं छू सका। इसके बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में भी कमाल का प्रदर्शन किया और 255 रन बनाए। ऐसे में टीम इंडिया को ये मैच जीतने के लिए 359 रनों का टारगेट मिला था।
दूसरी पारी में भी फिरकी के आगे फेल हुई टीम इंडिया
भारत ने दूसरी पारी में 359 रनों को चेज करने उतरी तो शुरुआत ठोस हुई, लेकिन रोहित शर्मा एक बार फिर सस्ते में महज 8 रन बनाकर मिचेल सेंटनर की गेंद पर आउट हो गए। उस समय भारतीय टीम का स्कोर 34 रन हुआ था. गिल (23) संभलकर खेल रहे थे, लेकिन वह लंच के तुरंंत बाद सेंटनर की फिरकी में फंसकर आउट हो गए। भारतीय पारी के दौरान जायसवाल ने 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भारतीय का सबसे तेज पचासा था। जायसवाल अच्छे टच में लग रहे थे, पर वह भी 77 रन पर सेंटनर की फिरकी में फंसकर आउट हो गए। लेकिन यशस्वी जायसवाल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज इस पारी में भी ज्यादा देर नहीं टीक सका, जिसके चलते भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 4
Views Today : 4