T20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हरा दिया। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ 119 रनों पर ऑल आउट हो गई थी लेकिन जसप्रीत बुमराह (3/14) की अगुआई में भारत ने शानदार गेंदबाजी ने 6 रनों से भारत की झोली में जीत डाल दी। बुमराह को उनकी बेहतरीन बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पाक पेसर्स के सामने भारतीय बल्लेबाज हुए फेल
भारत की खराब शुरुआत रही। विराट कोहली 4 और रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल और पन्त ने मिलकर स्कोर 50 रनों तक पहुंचा दिया। अक्षर पटेल 20 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव 7 और शिवम दुबे 3 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जडेजा खाता नहीं खोल पाए और भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। सूर्यकुमार यादव 7 और शिवम दुबे 3 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जडेजा खाता नहीं खोल पाए। ऋषभ पन्त अच्छी बैटिंग करते हुए 31 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए। अंततः भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।
आखिरी 5 ओवर में गेंदबाजों ने पलटा मैच
120 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत धीमी रही। ओपनिंग करने आए बाबर आजम 13 रन बनाकर आउट हो गए। रिजवान और उस्मान ने पारी को आगे बढ़ाया। 10 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 57 रन हो गया। इसके बाद उस्मान और फखर जमान 13-13 रन बनाकर आउट हो गए। क्रीज पर टिके हुए रिजवान को बुमराह ने बोल्ड कर 31 के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया। इसके बाद अक्षर और हार्दिक ने कसी गेंदबाजी कर भारत को मैच में वापस ला दिया। अंतिम ओवर में पाकिस्तान को 18 की दरकार थी और अर्शदीप ने भारत को 6 रन से जीत दिला दी। बुमराह ने 14 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट झटके।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7