विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Ind Vs Pak: टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान का सरेंडर, कोहली का शानदार शतक, जीता भारत

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। वहीं टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही पाकिस्तान अपने घर में ही पहले राउंड से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने 241 रन बनाए। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से 45 गेंद पहले ही 242 रन का टारगेट चेज कर लिया। भारतीय टीम के लिए इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और उन्होंने शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई।

भारतीय फिरकी के आगे फुस्स हुए पाक बल्लेबाज

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 241 रनों पर सिमट गई। कुलदीप यादव की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने 47 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। सऊद शकील ने 76 गेंदों में 62 रन बनाए जबकि रिजवान ने 77 गेंदों में 46 रन बनाए। अक्षर पटेल ने इस साझेदारी को तोड़ा और रिजवान को आउट कर भारतीय टीम की मैच में वापसी करवाई। इसके बाद पाकिस्तान को लगातार अंतराल पर झटके लगे और टीम 241 रनों पर ऑल-आउट हो गई। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 40 रन देते हुए 3 विकेट झटके। जबकि हार्दिक ने 2 विकेट लिए जबकि अक्षर , जडेजा और हर्षित ने एक-एक विकेट लिया। भारतीय गेंदबाजों ने आज कसी हुई गेंदबाजी की और सभी ने 6 से कम की इकॉनमी से रन दिए।

भारतीय टॉप ऑर्डर ने दिखाया दम

242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। रोहित और गिल ने भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई लेकिन 31 रनों के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा जब रोहित 20 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित के आउट होने के बाद गिल और कोहली ने मोर्चा संभाला लेकिन इस बीच गिल 46 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कोहली और श्रेयस ने शतकीय साझेदारी करते हुए मैच को भारत के पक्ष में एकतरफा कर दिया। कोहली 111 गेंदों पर नााबाद 100 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे। श्रेयस अय्यर ने 56 रन बनाए। श्रेयस ने 67 गेंदों की पारी में पांच चौके के अलावा एक सिक्स जड़ा। श्रेयस को खुशिदल शाह ने इमाम उल हक के हाथों कैच आउट कराया। श्रेयस के बाद हार्दिक पंड्या (8) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद विराट और अक्षर पटेल ने मिलकर भारत को जीत तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी को 2 विकेट मिले। अबरार अहमद और खुशदिल शाह को 1-1 विकेट मिला।

 

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस