भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 43 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 213 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। एक वक्त श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 140 रन था। हालांकि, इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने 30 रन बनाने में अगले नौ विकेट गंवा दिए।
भारतीय टॉप-4 बल्लेबाजों ने खेली तूफानी पारी
श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के बुलाया। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने 21 गेंद में 40 और गिल ने 16 गेंद में ताबड़तोड़ 34 रन बनाए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में 58 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं हार्दिक पांड्या ने 10 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। रियान पराग रन नहीं बना पाए और 7 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। पंत अपने अर्धशतक से चूक गए और 49 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की तरफ से मथीसा पथिराना ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।
अच्छी शुरुआत के बाद फुस्स हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका अच्छी शुरूआत के बावजूद 19.2 ओवर में 170 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका के ओपनर कुसल मेंडिस और पथूम निशंका ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 84 रन जोड़े। एक वक्त श्रीलंका का स्कोर 14.1 ओवर में 1 विकेट पर 140 रन था, लेकिन इसके बाद मेजबान श्रीलंका की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पथूम निशंका ने 48 गेंदों पर 79 रनों की तूफानी पारी खेली, कुशल मेंडिस ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए जबकि कुसल परेरा 14 गेंदों पर 20 रन बनाचर चलते बने। लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और श्रीलंका की पूरी टीम 170 पर ऑलआउट हो गई।
भारत के लिए रियान पराग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. इसके अलावा अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट विकेट अपने नाम किया. मोहम्मद सिराज और रवि बिश्नोई को 1-1 कामयाबी मिली। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का अगला मुकाबला रविवार को शाम सात बजे से खेला जाएगा।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2