विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IND vs SL: 27 साल बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज हारी टीम इंडिया, स्पिनर्स के आगे बेबस हुए भारत के बल्लेबाज

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 110 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा और टीम ने इसके साथ ही 2-0 से सीरीज गंवा दी। भारत ने इस तरह 27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई है। मौजूदा वनडे सीरीज का पहला मैच टाई हो गया था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आखिरी और तीसरा वनडे जीतकर भारत के पास सीरीज बराबर करने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। टीम को 110 रनों से हार मिली और उसने सीरीज भी गंवा दी।

स्पिनर्स के आगे फिर फुस्स हुए भारतीय बल्लेबाज

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आखिरी मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 248 रन बनाए। जवाब में पूरी भारतीय टीम 26.1 ओवर में सिर्फ 138 रन पर ही सिमट गई। भारत लगातार अंतराल में विकेट गंवाता रहा। किसी भी बल्लेबाज ने पार्टनरशिप बनाने की कोशिश नहीं की। अंत में अगर वाशिंगटन सुंदर 30 रन नहीं बनाते तो हार का अंतर और बड़ा हो सकता था। श्रीलंका को एकबार फिर उसके स्पिनर्स ने जीत दिलाई। दुनिथ वेलालागे ने 5.1 ओवर में 27 रन देकर सबसे ज्यादा विकेट झटके। वहीं इसके अलावा महीश तीक्षणा और जेफरी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

श्रीलंकाई टॉप-3 बल्लेबाजों ने खेली शानदार पारी

इससे पहले बल्लेबाजी करते श्रीलंका को पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी देखने को मिली है। पथुम निसांका 65 गेंद में 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंद में 9 चौके और दो छक्के की मदद से 96 रन की बड़ी पारी खेली, लेकिन शतक बनाने से पहले उन्हें रियान पराग ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। वहीं कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 59 रनों की शानदार पारी खेली बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। असलंका 12 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।  भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट रियान पराग ने चटकाए। रियान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

27 साल बाद श्रीलंका ने वनडे सीरीज में भारत को हराया

श्रीलंका ने 27 साल बाद अपने घर में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 1997 के बाद पहली बार अपने घर में भारतीय क्रिकेट टीम द्विपक्षीय वनडे सीरीज में शिकस्त दी है। इससे पहले अगस्त 1997 में अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने तब सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराया था। तब श्रीलंका 4 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीता था. तब एक मैच बेनतीजा रहा था। उसके बाद से भारत और श्रीलंका के बीच 11 वनडे श्रृंखलाएं खेली गई और सभी में भारतीय टीम ही विजयी रही थी। अब 27 साल बाद भारतीय टीम ने कोई वनडे सीरीज गंवाई है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस