विज्ञापन के लिए संपर्क करें

ICC वार्षिक सम्मेलन में होगा फैसला – ICC टूर्नामेंट्स में आमने-सामने नहीं होगा भारत-पाकिस्तान?

Ind Pak

ICC टूर्नामेंट्स में आमने-सामने नहीं होगा भारत-पाकिस्तान? ICC वार्षिक सम्मेलन में होगा फैसला

India-Pakistan Cricket Future: ऑपरेशन सिंदूर और दोनों देशों के बीच तनाव के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैचों का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। हालांकि शुरू में रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत ने एशिया कप से हटने की इच्छा जताई है, लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ऐसी किसी भी कार्रवाई से साफ इनकार किया है। अब आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में दोनों देशों के आईसीसी आयोजनों में आमने-सामने होने के मामले पर चर्चा होने वाली है। ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की सालाना बैठक 17 से 20 जुलाई के बीच सिंगापुर में होने जा रही है, जहां इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी, यानी कुल मिलाकर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलो पर अंत‍िम फैसला ICC को लेना है।

भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखने पर हो सकती है चर्चा

भारत-पाकिस्तान के बीच कई सालों से बाइलेटरल सीरीज नहीं हुई है। हालांकि, दोनों देश एशिया कप और आईसीसी के टूर्नामेंट्स में एक-दूसरे का सामना करते थे जिसमें कई टीमें खेलती हैं, लेकिन हाल में हुए सैन्य संघर्ष ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में दोनों के बीच मुकाबले के भविष्य को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं जिसकी शुरूआत अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप से होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी टूर्नामेंट्स के दौरान नॉकआउट मुकाबलों में टीम इंडिया का पाकिस्तान से सामना होने की संभावना बहुत कम है। लेकिन अक्सर दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा जाता है। इसलिए 17-20 जुलाई तक सिंगापुर में होने वाले आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखने पर चर्चा की जा सकती है। आईसीसी इसी दौरान अपना फैसला सुनाएगी।

आखिरी बार 2012-13 में हुई थी बाइलेटरल सीरीज

भारत ने आखिरी बार 2008 में एशिया कप के दौरान पाकिस्तान का दौरा किया था। पाकिस्तान की टीम हालांकि वनडे विश्व कप 2023 में भाग लेने के लिए भारत दौरे पर आई थी। इन दोनों देशों के बीच 2012-13 में द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी और तब से भारत और पाकिस्तान आईसीसी या बहुराष्ट्रीय देशों के टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। इसी साल भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भारत के मुकाबले दुबई में खेले गए थे। आईसीसी ने इस बात पर सहमति जताई थी कि 2027 तक दोनों देश किसी तटस्थ स्थान पर ही आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट के मुकाबले खेलेंगे और एक दूसरे देश का दौरा नहीं करेंगे। इस साल एशिया कप भी खेला जाना है। भारत और श्रीलंका 2026 टी20 विश्व कप के मेजबान भी हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस