विज्ञापन के लिए संपर्क करें

India-Pakistan: भारत का एक और बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से आयात-निर्यात पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

India-Pakistan

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत, पाकिस्तान(India-Pakistan) के खिलाफ एक के बाद एक सख्त कदम उठा रहा है। अब भारत ने पाकिस्तान से आयात पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान में उत्पन्न होने वाली या वहां से निर्यात की जाने वाली सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध उन वस्तुओं पर भी लागू होगा जो स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हैं या अन्यथा अनुमत हैं, साथ ही तीसरे देशों के माध्यम से होने वाले पारगमन पर भी रोक लगाई गई है।

वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया कि इस बैन से किसी को छूट चाहिए तो सरकार से परमिशन लेनी होगी। वाणिज्य मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान(India-Pakistan) से सभी वस्तुओं के डायरेक्‍ट या इनडायरेक्‍ट आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है। जिसमें कहा गया है कि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के डायरेक्‍ट या इनडायरेक्‍ट आयात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यह 2 मई की अधिसूचना में जानकारी दी गई है। आदेश में बताया गया है कि, अगले आदेश तक पाकिस्तान से आयात और निर्यात प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है। इस प्रतिबंध के किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति की आवश्यकता होगी।

दाने-दाने की मोहताज हो जाएगा पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान(India-Pakistan) के बीच पहले से ही सीमित व्यापारिक रिश्ते पूरी तरह ठप हैं। पाकिस्तान से भारत को होने वाले आयात में मुख्य रूप से कृषि उत्पाद, मसाले, और कुछ खाद्य पदार्थ शामिल थे, जो अब पूरी तरह बंद हो जाएंगे। आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के इस फैसले से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान होगा। आयात पर प्रतिबंध से पाकिस्तान के कारोबारियों को भारी वित्तीय नुकसान होगा। इस फैसले से पहले से ही कर्ज, महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था की हालात और खराब होगी। पाकिस्तान में बेरोजगारी बढ़ेगी और जनता दाने-दाने की मोहताज हो जाएगी। भारत ने पहले ही 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्तों को सीमित कर दिया था, और अब यह प्रतिबंध उस दिशा में एक और कड़ा कदम है।

भारत और पाक में क्या-क्या आयात-निर्यात?

भारत से पाकिस्तान(India-Pakistan) जाने वाली वस्तुओं की सूची में कपास, केमिकल, फूड प्रोडक्‍ट्स, दवाइयां और मसाले मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा चाय, कॉफी, रंग, प्याज, टमाटर, लोहा, इस्पात, चीनी, नमक और ऑटो पार्ट्स जैसी चीजें भी भारत से पाकिस्तान को तीसरे देशों के माध्यम से जाती रही हैं। अगर पाकिस्तान से आने वाली वस्तुओं पर नजर डालें तो 2019 तक सीमेंट, जिप्सम, फल, तांबा, और नमक जैसे उत्पाद आते थे। लेकिन, उसके बाद सिर्फ सेंधा नमक और मुल्‍तानी मिट्टी समेत कुछ सामान ही आते हैं। अब उस पर भी पूरी तरही से बैन लगा दिया गया है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस