विज्ञापन के लिए संपर्क करें

LoC Tension: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। 26 निर्दोष लोगों की जान लेने वाले इस हमले के बाद भारत सरकार ने कड़े रुख के संकेत दिए हैं। इसी डर में वह लगातार नियंत्रण रेखा (LoC Tension) पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। बीते पांच रातों से कुपवाड़ा और पुंछ सेक्टर में पाक सेना की ओर से बिना उकसावे के फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना(Indian Army) ने हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया है।

कुपवाड़ा, बारामूला और अखनूर में Loc पर की गोलीबारी

भारतीय सेना(Indian Army) के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने 28-29 अप्रैल की रात को नियंत्रण रेखा (Loc Tension) के पार अकारण छोटे हथियारों से गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर के इलाकों को निशाना बनाया गया। भारतीय सेना ने पाक के उकसावे का प्रभावी तरीके से जवाब दिया है। इससे पहले भारतीय सेना ने 27-28 अप्रैल की रात को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया था। इसमें टुटमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत इलाकों को निशाना बनाया गया था। इससे पहले पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सीमापार से पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी प्रकार के उकसावे के गोलीबारी शुरू की थी। भारतीय जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी बंद कर दी। गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं प्राप्त हुई है।

सीमावर्ती इलाकों के गांवों में दहशत का माहौल

एलओसी(LOC Tension) पर बढ़ते तनाव के बीच सीमावर्ती इलाकों के गांवों में दहशत का माहौल बना है। हालांकि, भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्यवाही के बाद पाकिस्तानी सेना की बंदूकें शांत हो गई, लेकिन क्षेत्र में दिन भर डर का माहोल बना रहा। लोग घरों में ही दुबके रहे और स्कूलों में भी बच्चों की गिनती कम रही। पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के 24 से 27 अप्रैल 2025 तक लगातार चार रातों से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और पुंछ सेक्टर में LOC के उस पार से छोटे हथियारों से गोलीबारी की। 27-28 अप्रैल की रात को हुई फायरिंग इस सिलसिले की ताजा घटना है। रामपुर और तुतमारी गली सेक्टर में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई, लेकिन भारतीय सेना ने हर बार उसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस