भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड को 120 दिनों से घटाकर 60 दिन करने का ऐलान किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से 120 दिन पहले शुरू होती थी, अब इसे घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। हालांकि, 120 दिनों के ARP के तहत 31 अक्टूबर 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी. नया नियम नवंबर से होने वाली बुकिंग पर लागू होगा। साथ ही, विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की डेडलाइन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं
रेल मंत्रालय के मुताबिक, एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग) संजय मनोचा ने बताया कि 1 नवंबर, 2024 से ट्रेनों में एडवांस रिजर्वेशन की मौजूदा लिमिट 120 दिनों से घटाकर 60 दिन (यात्रा की तारीख को छोड़कर) कर दी जाएगी और बुकिंग भी इस नए नियम के अनुसार ही की जाएगी। हालांकि, 120 दिनों के एआरपी (एडवांस रिजर्वेशन पीरियड) के तहत 31 अक्टूबर, 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी। लेकिन 60 दिनों के एआरपी से परे की गई बुकिंग को कैंसिल करने की अनुमति होगी। इसका मतलब ये भी हुआ आप 31 अक्टूबर, 2024 तक 4 महीने की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के लिए है नियम
इन ट्रेनों पर असर नहीं
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1