इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। शनिवार को सुबियांतों भारत पहुंच चुके हैं। उनका स्वागत राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के नोताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया मुख्य अतिथि देश था। अब एक बार फिर यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया एक बार फिर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा है। मैं भारत में राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिआंतो का स्वागत करता हूं।
कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की उपस्थिति में दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भारत और इंडोनेशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर भी हुए। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए गए। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने यह भी बताया कि भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापार में तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले साल दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 30 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गया है। इसके साथ ही, भारत और इंडोनेशिया ने समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में एक नए समझौते पर भी हस्ताक्षर किए, जो अपराध की रोकथाम, खोज एवं बचाव, और क्षमता निर्माण में सहयोग को मजबूत करेगा। यह मुलाकात और समझौते दोनों देशों के बीच रिश्तों को और गहरा करने में मददगार साबित होंगे। पीएम ने आगे कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा कि मैं अपनी पहली राजकीय यात्रा में मुझे दिए गए सम्मान के लिए अपनी सर्वोच्च कृतज्ञता दोहराना चाहता हूं।
प्रबोवो सुबियांतो ने किया भारत का धन्यवाद
वहीं इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ा सम्मान है। भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो थे। साथ ही उन्होंने बताया कि पहली बार इंडोनेशिया की सैन्य टुकड़ी ने देश के बाहर परेड में हिस्सा लिया है। राष्ट्रपति ने भारत को इंडोनेशिया की स्वतंत्रता संग्राम के समय दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास की जमीन भारत को उपहार के रूप में दी गई थी। तब अन्य देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता नहीं दी थी। उन्होंने भारत को ब्रिक्स में इंडोनेशिया की स्थायी सदस्यता का समर्थन करने और ग्लोबल साउथ की आवाज बनने के लिए भी धन्यवाद दिया।
352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दस्ता भी होगा शामिल
इस साल गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो होंगे। यह भारत और इंडोनेशिया के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारत की यह पहल दोनों देशों के संबंध को और मजबूत करेंगे। वह भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति होंगे। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। इसके साथ ही इंडोनेशिया से 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दस्ता यहां कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा। यह पहली बार होगा कि इंडोनेशियाई मार्चिंग और बैंड दस्ता विदेश में राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लेगा।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7