हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को भारत ही नहीं पूरे दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। यही कारण है कि दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाया जाता है। आज 10वां मौका है भारत समेत पूरी दुनिया एक साथ योग कर रही है। खास बात यह है कि योग दिवस मनाने की पहल भारत से ही की गई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। वहीं, इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला था।
Glimpses of the 10th International Day of Yoga celebrated at Times Square, New York.#internationalYogaDay pic.twitter.com/lQZhArlrVA
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) June 21, 2024
हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी ने योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस बार पीएम मोदी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में करीब 7 हजार लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में योग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित किया और सामान्य योग प्रोटोकॉल सत्र में भाग लिया और लोगों के साथ सेल्फी भी ली।
Post Yoga selfies in Srinagar! Unparalled vibrancy here, at the Dal Lake. pic.twitter.com/G9yxoLUkpX
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2024
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्रीनगर में योग से मिलने वाली ऊर्जा को हम महसूस कर सकते हैं। मैं देश के लोगों और पूरी दुनिया में आज योग कर रहे लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने 10 साल की शानदार यात्रा पूरी कर ली है। 2014 में, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। भारत के इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला था, ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। तब से, योग दिवस हर साल नई ऊंचाइयाँ छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी ग्राम प्रधानों को एक पत्र भी लिखा है जिसमें जमीनी स्तर की भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रसार को प्रोत्साहित करने को कहा है।
As we mark the 10th International Day of Yoga, I urge everyone to make it a part of their daily lives. Yoga fosters strength, good health and wellness. Wonderful to join this year’s programme in Srinagar. https://t.co/oYonWze6QU
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2024
आज योग दिवस के कार्यक्रम तकरीबन पूरी दुनिया में आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे वैश्विक समुदाय, विशेष रूप से भारत के नागरिकों को बधाई दी और कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण का एक तरीका है गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित होने जा रहे एक योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
समस्त विश्व समुदाय, विशेषकर देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योग मानवता को भारत की अतुलनीय देन है। आज असंतुलित जीवन शैली के परिप्रेक्ष्य में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है। आइए, हम अपने दैनिक जीवन… pic.twitter.com/topUbnEDhm
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 21, 2024
CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के उनके साथ कोर्ट परिसर में आयोजित होने जा रहे योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में योग किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज बीएसएफ जवानों और अन्य लोगों के साथ बनासकांठा जिले में नाडाबेट भारत-पाकिस्तान सीमा जीरो प्वाइंट पर योग किया।
योग एक संपूर्ण विधा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से एकजुट करता है।
10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी के साथ राजभवन प्रांगण, लखनऊ में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
प्रदेश वासियों से अपील है कि योग को… pic.twitter.com/CEOFQhtQFJ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2024
आईटीबीपी के जवानों ने सिक्किम के मुगुथांग सब सेक्टर में 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर योग किया। रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मथुरा में योग किया। जबकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में योग किया।
Under the aegis of Yoga Awareness and Fit India, a yoga programme was organized at Govt Senior Secondary School in Pakka, Aalo by 20 Bn. A large number of enthusiastic school children along with #ITBP personnel, participated in the event. Here are a few glimpses of today’s event: pic.twitter.com/I1WK6XpADe
— ITBP (@ITBP_official) June 20, 2024
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 0
Views Today :