कैप्टन कूल जहां भी जाते हैं उनका अंदाज अलग रहता है. IPL में तो लोग धोनी का बेसब्री से इंतजार करते हैं, आलम ये होता है कि मैच जिस जगह पर हो CSK का फैन बेस तैयार करने के लिए धौनी की मौजूदगी काफी है और फिर मेजबान टीम का कम मेहमान बनकर वहां खेलने गए धोनी और CSK का घर ज्यादा लगने लगता है.ऐसा ही कुछ दिलचस्प नजारा गुजरात टाइटंस के घर अहमदाबाद में भी देखने को मिला.पूरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम पीले रंग से रंगा नज़र आ रहा था.CSK के फैंस चारों तरफ बैठे थे.इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी करते समय एक फैन सुरक्षा घेरे को चकमा देते हुए मैदान में धोनी तक आ पहुंचा.
सुरक्षा घेरे को तोड़ते वो फैन धोनी के पास पहुंचकर उनके पैरों पर गिर गया और सबसे पहले धोनी के पैर छूए. फिर धोनी ने उसे उठाया और कुछ देर उसके कंधे पर हाथ रखे चलते भी दिखे. इतने देर में वहां सिक्योरिटी गार्ड्स की एंट्री हुई और वो उसे पकड़कर ले जाने लगे पर वो धोनी से अलग होने को तैयार ही नहीं था. शायद फैन के मन में ये डर हो कि कहीं अब पिटाई ना हो.लात-घूंसे और थप्पड़ ना पड़े. लेकिन धोनी के इस जबड़ा फैन के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ
हालांकि सुरक्षा घेरे को तोड़ ग्राउंड पर अपने मनपसंद खिलाड़ी से पहुंचने के कई मामले सामने आ चुके हैं. उसे जमकर मार पड़ते दिखे हैं. विराट कोहली के ही मामले में पहले ऐसा हुआ है. IPL 2024 के दौरान बेंगलुरु के मैदान पर जब विराट कोहली से मिलने उनका एक फैन मैदान के अंदर आ घुसा तो उसकी जमकर पिटाई हुई. लेकिन, लगता है धोनी ने अपने फैन के साथ ऐसा कुछ भी होने से बचा लिया.












Users Today : 7
Views Today : 7