विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IPL 2025 New Schedule का हुआ ऐलान, इस दिन खेला जाएगा फाइनल

IPL 2025 New Schedule

IPL 2025 को भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक हफ्ते के लिए रोक दिया था। अब इसके दोबारा शुरु करने के फैसला किया जा चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसके नए शेड्यूल का ऐलान किया। IPL 2025 के नए शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। सस्पेंड हुए आईपीएल का आगाज 17 मई से हो जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले में भी देरी देखने को मिली है। अब आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को नहीं होगा. 17 मई से आईपीएल दोबारा शुरू हो जाएगा।

IPL 2025 के नए शेड्यूल का ऐलान

बीसीसीआई ने बचे हुए मैचों को 6 वेन्यू पर करवाने का फैसला लिया है, जिसमें बेंगलुरु, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद और जयपुर शामिल है। इस दौरान बचे हुए लीग मैच 17 मई से 25 मई तक खेले जाएंगे, जिसमें 2 डबल हेडर शामिल हैं। इसके अलावा प्लेऑफ के मैच 29 मई से शुरू होंगे और फाइनल मैच 3 जून को होगा लेकिन प्लेऑफ के मैचों के लिए बीसीसीआई ने अभी वेन्यू तय नहीं किए हैं। इसका ऐलान वह बाद में करेगी।

इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों को अपने सभी विदेशी खिलाड़ियों को भारत वापस बुलाने के लिए कह दिया। गुजरात टाइटंस ने रविवार (12 मई) को ही प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। सोमवार (12 मई) को यह खबर आई कि मुंबई इंडियंस मंगलवार (13 मई) को प्रैक्टिस शुरू करेगी।

8 मई को धर्मशाला में रोका गया था मुकाबला

8 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बीच में ही रोका गया था। पठानकोट में हवाई हमले के चलते 10.1 ओवर्स तक ही मुकाबला खेला गया था लेकिन अब यह मुकाबला दोबारा नहीं खेला जाएगा। दोनों टीमों को 1-1 पाइंट मिलने की उम्मीद है। आईपीएल 2025 के 17 मुकाबलों का शेड्यूल आया है। आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात टाइटंस शीर्ष पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे और पंजाब किंग्स तीसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस चौथे और दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस