इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) गवर्निंग काउंसिल ने बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने गुरुवार को मुंबई के क्रिकेट सेंटर में कप्तानों और मैनेजरों की बैठक के दौरान नए नियमों के बारे में बताया। BCCI ने IPL-2025 में गेंद पर लार लगाने की रोक को हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड की IPL कमेटी ने गुरुवार को मुंबई में कप्तानों के साथ मीटिंग में सहमति के बाद यह फैसला लिया। इसके साथ ही नए सीजन में अब दूसरी पाली में दो नई गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार पहली गेंद का इस्तेमाल शुरुआती दस ओवर और इसके बाद मैच के बाकी दूसरे हिस्से के लिए दूसरी नई गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, इस बारे में आखिरी फैसला अंपायरों का होगा और ओर की स्थिति देखकर ही दोनों मैदानी अंपायर दस ओवरों बाद दूसरी नई गेंद के बारे में फैसला लेंगे।
दूसरी पारी में दो नई गेंद का इस्तेमाल
इस बार आईपीएल में दो गेंद का इस्तेमाल होगा। मैच की दूसरी पारी में एक और गेंद का इस्तेमाल होगा। दूसरी पारी में गेंद बदलने का नियम 11वें ओवर के बाद लागू होगा। इसका मकसद ओस के असर को कम करना है। अक्सर देखा जाता है कि ओस की वजह से बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होता है। नया नियम यह सुनिश्चित करेगा कि टॉस जीतने वाली टीम को ओस का अनुचित लाभ न मिले। इससे मैच में बराबरी बनी रहेगी। क्रिकबज की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। गेंद बदलने का फैसला अंपायरों पर छोड़ा गया है। वे देखेंगे कि ओस है या नहीं। अगर ओस होगी, तो वे गेंद बदल सकते हैं। इसलिए यह नियम ज्यादातर रात के मैचों में ही लागू होगा। दिन के मैचों में शायद ही गेंद बदलने की जरूरत पड़े। सूत्र ने बताया, “यह अंपायरों पर निर्भर करता है कि गेंद को बदलने की जरूरत है या नहीं। वे ओस की मौजूदगी के आधार पर फैसला करेंगे।’
लार के इस्तेमाल पर लगी रोक को हटी, कोविड के समय लगा बैन
बीसीसीआई ने गुरुवार को आईपीएल 2025 में गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर लगी रोक को हटा दिया है। मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में हुई आईपीएल कप्तानों की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। ज्यादातर कप्तान बैन हटाने के प्रस्ताव पर सहमत थे। आईपीएल 2025 में गेंदबाज लार का उपयोग कर सकेंगे।बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि गेंद को चमकाने के लिए लार पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। बैठक में अधिकांश कप्तान इस प्रतिबंध को हटाने के पक्ष में थे। बीसीसीआई ने सभी कप्तानों से इस मामले पर उनकी राय मांगी थी। बता दें कि गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल एक पुरानी प्रथा थी और कोविड-19 महामारी के दौरान एहतियात के तौर पर ICC ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। 2022 में इस प्रतिबंध को स्थायी कर दिया गया। 2024 आईपीएल सीजन तक इस प्रतिबंध का पालन किया गया।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1