ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है। वे 63 साल के थे। ईरानी स्टेड मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। अजरबैजान से लौटते समय उनका हेलिकॉप्टर रविवार शाम करीब 7 बजे लापता हो गया था। इस हादसे में राष्ट्रपति रईसी के अलावा ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन, पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती और धार्मिक नेता मोहम्मद अली आले-हाशेम की भी मौत हो गई है. ये सभी लोग एक ही हेलिकॉप्टर में सवार थे.
विदेश मंत्री समेत 9 लोग सवार थे, सभी मारे गए
दरअसल, रविवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके विदेश मंत्री पहाड़ी इलाकों और बर्फीले मौसम में एक हेलीकॉप्टर क्रैश का शिकार बने। एक ईरानी अधिकारी ने खोजी टीमों द्वारा मलबे का पता लगाने के बाद उनकी मौत की आशंका जताई है। ईरान के प्रेस टीवी ने बताया कि खराब मौसम के बीच पहाड़ी इलाकों में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद, रेस्क्यू टीम ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर के मलबे की पहचान की. हादसाग्रस्त हेलिकॉप्टर पूरी तरह जला हुआ मिला, और इसमें सवार किसी भी व्यक्ति के जीवित होने की संभावना नहीं है.
मोहम्मद मोखबर ईरान हो सकते हैं अगले राष्ट्रपति
ईरान में सरकार की इमरजेंसी बैठक में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की कुर्सी खाली रखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ईरान के अगले राष्ट्रपति हो सकते हैं. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मंजूरी के बाद ही अगले राष्ट्रपति के नाम पर मुहर लगेगी.बता दें कि 63 वर्षीय रईसी को वर्ष 2021 में राष्ट्रपति चुना गया था और पद संभालने के बाद से उन्होंने नैतिकता कानूनों को कड़ा करने का आदेश दिया और सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर खूनी कार्रवाई की और बड़े देशों के साथ परमाणु वार्ता में कड़ी मेहनत की।
पीएम मोदी ने जताया दुख
भारत, रूस, इराक और कतर समेत अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हेलिकॉप्टर क्रैश में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन समेत अन्य लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि भारत इस दुख की घड़ी में ईरान के साथ हमेशा की तरह खड़ा है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7