विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Israel attacks Iran: तेहरान समेत कई शहरों पर भीषण बमबारी, कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर भी हमला

शनिवार को सुबह-सुबह जवाबी हमले में इजराइल ने ईरान पर हमला किया है और दावा किया है, कि उसने इजराइल पर पिछले दिनों तेहरान के हमलों के जवाब में सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। यह हमला तेहरान के हमले के बाद तनाव बढ़ने की आशंका के मद्देनजर किया गया है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ईरान की ओर से महीनों तक लगातार इजरायल पर किए गए हमलों के जवाब में ये एक्शन यानी लिया गया है। ईरान की मीडिया ने भी इस हमले की जानकारी दी है। ईरान के स्थानीय मीडिया का कहना है कि इजरायल ने राजधानी तेहरान और उसके आस-पास के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

इजराइल डेफेंस फोर्स ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी

इजराइल डेफेंस फोर्स (IDF) ने इसकी पुष्टि की। IDF ने शनिवार सुबह ट्वीट करके दुनिया को बताया कि ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले जारी है। ईरान गत 7 अक्टूबर 2023 से 7 मोर्चों पर लगातार इजराइल पर हमला कर रहा है। दुनिया के हर अन्य संप्रभु देश की तरह इजराइल को भी दुश्मन को जवाब देने का अधिकार है, कर्तव्य है। IDF के प्रवक्ता ने कहा,’ईरान लगातार इजरायल के खिलाफ महीनों से हमले कर रहा था. इसके जवाब में अभी इजरायल ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किये हैं। दुनिया के हर दूसरे संप्रभु देश की तरह इजरायल को भी जवाब देने का अधिकार है। हमारी रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताएं पूरी तरह से सक्रिय हैं। हम इजरायल और इजरायल के लोगों की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा करेंगे।

बता दें कि इजरायल और ईरान लंबे समय से दुश्मन देश हैं, जो दशकों से गृह युद्ध में उलझे हुए हैं। पिछले कुछ सालों से इजराइल ने इस्लामिक गणराज्य ईरान के खिलाफ गुप्त अभियान चलाया हुआ है। कई उग्रवादी और इस्लामी समूहों के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध भी लड़ा है, जिसमें गाजा में हमास, लेबनान में हिजबुल्लाह और यमन में हूथी शामिल हैं। ईरान पर इन आतंकी समूहों को फंड और हथियार सप्लाई करने का आरोप है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस