ईरान ने इजराइल पर मंगलवार की देर रात 10 बजे रॉकेट से हमला किया। हालांकि इस पर अब तक ईरान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताया जा रहा है कि ईरान ने 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इजरायली सेना ने बताया कि ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। इससे पहले अमेरिका ने दावा किया था कि ईरान बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए हमले को अंजाम देगा। अमेरिका ने इस हमले की पहले ही चेतावनी दी थी और कहा था कि अगर ईरान हमले करता है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
इजरायल ने एक्टिव किए आयरन डोम
इजरायल के मुताबिक, ईरानी मिसाइलें इजरायल तक पहुंचने लगी हैं और एयर डिफेंस ने इनमें से कई को मार गिराया है। इजराइल ने ईरान से मिसाइल लांच होते ही अपने सुरक्षा कवच आयरन डोम को एक्टिव कर दिया है। फिलहाल इजराइल का पूरा जोर ईरान की मिसाइलों को रोकने पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयरन डोम ने ईरान की मिसाइलों को गिराना शुरू कर दिया है। इजराइली आर्मी के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि है कि हमारा आयरन डोम एक्टिव है. हम हर तरह की धमकी और हमले का मुकाबला करने में सक्षम हैं।
बड़ी जंग की ओर बढ़ा मीडिल ईस्ट
मध्य पूर्व बड़ी जंग की ओर बढ़ते जा रहा है। हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरुल्लाह को हाल ही में इजरायल ने मार गिराया था। इसके बाद ईरान ने इजरायली पर जवाबी हमला किया है। इजराइल पर हमलों की शुरुआत मंगलवार को जाफा स्टेशन से हुई,जहां पर दो आतंकियों ने नागरिकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हुई थी। इजरायल पर हुए इस हमले के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान सामने आया है, अमेरिका की ओर से कहा गया है कि वह इजरायल की सुरक्षा करने के लिए तैयार है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1