‘गदर 2’ से तहलका मचाने वाले सनी देओल अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। उनकी फिल्म ‘जाट’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सनी देओल एक बार फिर अपने उसी अवतार में नजर आए रहे हैं, जिसके लिए वह फैंस के बीच मशहूर हैं। यानी एक्शन अवतार।.’शाम के साए में वो आता है और रोशनी से पहले गायब हो जाता है, पर ये पता है उन 12 घंटों में जितने मिनट्स होते हैं उससे कहीं ज्यादा हड्डियां वो तोड़ चुका है’, टीजर की शुरुआत में इस इंट्रो लाइन के साथ सनी देओल की एंट्री होती है।
डेढ़ मिनट के टीजर में छाए सनी देओल
लगभग डेढ़ मिनट के टीजर में में सनी देओल की एंट्री बड़े ही दमदार तरीके से होती है। वो पहले एक जेल में जंजीरों में कैद नजर आते हैं, फिर उनका एक्शन सींस दिखाया जाता है।साथ ही सनी देओल एक जगह पंखा उखाड़ते हुए भी दिखे हैं। इसके अलावा बैकग्राउंड में सनी देओल के किरदार के बारे में काफी कुछ बताया जाता है। कैसे वो अब तक कई लोगों की हजारों हड्डियां तोड़ चुका है। टीजर के आखिर में वो गदर वाले तारा सिंह की तरह हैंडपंप की जगह एक बड़ा सा पंखा हाथ में लेकर खड़े दिखते हैं, जिससे वो शायद अपने दुश्मनों की हड्डियां तोड़ते नजर आएंगे।टीजर में सनी पाजी के मुंह से सिर्फ एक डायलॉग सुनने को मिलता है लेकिन वो पूरे टीजर का सबसे स्पेशल पॉइंट है। फिल्म में सनी देओल के किरदार जाट का मुकाबला रणदीप हुड्डा के किरदार से है। फिल्म में रणदीप विलेन के रोल में हैं। रणदीप का लुक भी फिल्म में काफी हटकर है।
पुराने एंग्री अवतार में लौटे सनी
जाट की ये टीजर देखकर आपको एहसास हो जाएगा कि बहुत दिनों बाद सनी देओल किसी ‘घायल’ शेर की तरह ‘घातक’ बनकर पर्दे पर दिखेंगे। टीजर में तो सिर्फ उन्होंने बानगी दिखाई है. और सिर्फ उतने में ही वो पुष्पा 2 के पुष्पराज से भी ज्यादा खूंखार लगे हैं।.इस फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स की तरफ से पेश किया गया है. ये वही प्रोडक्शन हाउस और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है जिसने हाल में ही अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 जैसी फिल्म दर्शकों को दी है.गौरतलब है कि गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल ने तेलुगू डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी के साथ एक्शन ड्रामा के लिए हाथ मिलाया है, जो कि उनका पहला कोलॉब होने वाला है।
बता दें कि सनी देओल की ये फिल्म अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये टीजर देखकर आपको ये एहसास हो जाएगा कि बहुत दिनों बाद सनी देओल स्क्रीन पर धूम मचाते नजर आने वाले हैं। सनी देओल ‘पुष्पा 2’ के अल्लू अर्जुन से भी ज्यादा खूंखार दिखाई दे रहे हैं।.अब देखने वाली बात होगी की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ‘पुष्पा 2’ की तरह ही गदर मचा पाती है या नहीं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 1
Views Today : 1