विज्ञापन के लिए संपर्क करें

वेलकम टू द जंगल’ में जैकी श्रॉफ की हुई एंट्री, इस सुपरस्टार को करेंगे रिप्लेस

'वेलकम टू द जंगल'

इस साल के अंत में अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी ‘वेलकम टू द जंगल’ के नाम से ‘वेलकम’ का तीसरा पार्ट आने वाला है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी इसमें अक्षय के अलावा दिश पाटनी, जैकलीन फर्नांडिज, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी जैसे और भी कई बड़े सितारे शामिल हैं। संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा थे. हालांकि, अब उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है। संजय दत्त इस फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले थे। उनके फिल्म में कुछ एक्शन सीक्वेंस थे। दिसंबर में उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, हालांकि हेल्थ प्रॉब्लम के चलते उन्होंने शूटिंग करने के बावजूद फिल्म छोड़ दी है। उनके इस फिल्म को छोड़ने के बाद इसमें कुछ बदलाव हुए हैं।

जैकी की एंट्री से सुनील शेट्टी की भी रोल बदला

खबरों कि मानें तो संजय दत्त के फिल्म से बाहर होते ही इसमें जैकी श्रॉफ की एंट्री हुई है। कहा जा रहा है कि वो गुपचुप तरीके से इस फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं। वहीं जैकी की एंट्री के साथ सुनील शेट्टी के रोल में भी बदलाव हो गया है। मेकर्स ने संजय दत्त के निकलने के बाद उनके कैरेक्टर पर री-वर्क किया है। कुछ हिस्सों में री-कास्टिंग भी हुई है। जो किरदार पहले संजय दत्त निभाने वाले थे, वो अब सुनील शेट्टी को दे दिया गया है, जबकि जैकी श्रॉफ वो रोल निभाएंगे, जो पहले सुनील शेट्टी निभाने वाले थे।

क्रिसमस 2024 पर रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’

फिल्म क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। मेकर्स का मानना है कि ये मूवी इस की सबसे बड़ी कॉमेडी मूवी होगी। दिसंबर 2023 में अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म वेलकम टु द जंगल की अनाउंसमेंट की थी। फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें स्टारकास्ट दिखाई गई थी। पोस्टर के अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, राजपाल यादव अहम किरदारों में हैं। फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस