विज्ञापन के लिए संपर्क करें

गृह मंत्री अमित शाह से मिले जम्मू काश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, आधे घंटे की मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई वार्ता

जम्मू-कश्मीर के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उमर अब्दुल्ला और गृह मंत्री की मुलाकात ऐसे समय में हो रहा है, जब केंद्र सरकार जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा और विकास को लेकर नई नीतियों पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाह से मुलाकात के दौरान अब्दुल्ला ने जम्मू एवं कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें राज्य का दर्जा जल्द बहाल करने का मुद्दा भी शामिल था।

करीब 30 मिनट तक चली गृह मंत्री के साथ बैठक

पिछले हफ्ते सूबे के सीएम के तौर पर पदभार संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे अब्दुल्ला ने गृह मंत्री के साथ करीब 30 मिनट तक बैठक की। सूत्रों के अनुसार अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा भी उठाया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रशासित प्रदेश के लिए कानून-व्यवस्था का मसला उठाते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल और हरसंभव मदद मांगी है। अब्दुल्ला ने बाद में कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को जम्मू-कश्नीर की स्थिति से अवगत कराया और राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर भी चर्चा की।  उन्होंने अभी हाल की में हुई आतंकी घटना का जिक्र करते हुए आतंकियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के लिए भी मांग की है। वह गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। उनके समक्ष भी राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठा सकते हैं।

बता दें उमर अब्दुल्ला ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने का आग्रह करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया. इसे बहाली की प्रक्रिया शुरू करने, संवैधानिक अधिकारों को बहाल करने और क्षेत्र के निवासियों की विशिष्ट पहचान की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस