भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में पार्टी ने 44 नामों का ऐलान किया है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के अगले ही दिन ये लिस्ट जारी की गई है। इसमें तीनों चरण के लिए प्रत्याशियों के नाम हैं। पहले चरण के लिए जारी लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वहीं, दूसरे चरण के लिए जारी लिस्ट में 10 उम्मीदवार हैं। तीसरे फेज के लिए जारी लिस्ट में 19 उम्मीदवार के नाम शामिल हैं। अपनी पहली लिस्ट में बीजेपी ने 14 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
44 उम्मीदवारों के नाम 14 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट
25 अगस्त को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के अगले ही दिन ये लिस्ट जारी की गई है। इसमें तीनों चरण के लिए प्रत्याशियों के नाम हैं। इस मीटिंग में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए थे।


पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री निर्मल सिंह का टिकट काट दिया है। थानामंडी से मोहम्मद इकबाल मलिक और अनंतनाग से सैयद वजाहत को टिकट दिया है। जम्मू (नार्थ) से शामलाल शर्मीष रामबाण से राकेश ठाकुर, किश्तवार से शगुन परिहार,डोडा से गजय सिंह राणा, शोपियां से जावेद अहमद, पूंछ हवेली से चौधरी अब्दुल गनी को मैदान में उतारा है। कश्मीर वैली के विधानसभा सीट राजपोरा से अर्शीद भट्ट, अनंतनाग पश्चिम से रफीक वाणी और बनिहाल से सलीम भट्ट बीजेपी के उम्मीदवार बनाए गए हैं।

बीजेपी कश्मीर में 70 विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी, जबकि कश्मीर की 20 सीटों पर निर्दलियों को समर्थन देगी। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में जीत के लिए जम्मू के अलावा कश्मीर में भी मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। यह पहला मौका है, जब भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में मुस्लिम दावेदारों को टिकट दिया है।


10 साल बाद जम्मू काश्मीर में होंगे विधानसभा चुनाव
90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने है। पहले चरण के लिए वोटिंग 18 सितंबर को 24 सीटों पर होगी। पहले फेज के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है ऐसे में आज जम्मू-कश्मीर पर बीजेपी की पहली लिस्ट आ सकती है। दूसरे चरण की वोटिंग 25 सितंबर को है, उस दिन 26 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और तीसरे और आखिरी चरण की वोटिंग एक अक्टूबर को होगी। तीसरे चरण में सबसे ज्यादा 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7