जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कुलगाम के देवसर इलाके में हो रही इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं, वहीं, गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया है।सुरक्षाबलों ने आज सुबह कुलगाम के आदिगाम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। यहां 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
खुफिया सूचना के बाद सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन
फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। साथ ही आतंकियों की तलाश की जा रही है। इस ऑपरेशन में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा बल जैसे ही संदिग्ध स्थान पर पहुंचे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी। बताया, ‘कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं. आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।’
#Encounter has started at Adigam Devsar area of #Kulgam. Police and security forces are on the job. Further details shall follow.@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) September 28, 2024
विधानसभा चुनाव को लेकर सेना और पुलिस अलर्ट पर
इस समय केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। सेना हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है। यहां दस साल बाद चुनाव हो रहे हैं। आतंकियों का मकसद है कि किसी भी तरह आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जाए। इसके लिए घाटी में आतंकियों पर नकेल कसने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, इनमें कई आतंकवादी मारे गए हैं। 15 सितंबर को कठुआ जिले के बानी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7