जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सिक्योरिटी फोर्सेज और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ की जगह पर 22 आरआर और सोपोर पुलिस तैनात है। मुठभेड़ सोपोर के रामपोरा राजपोरा के ऊपरी इलाके में हो रही है। इस दौरान जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है और उन्होंने एक आतंकी को मार गिराया गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के निकटवर्ती सागीपोरा में दो पाकिस्तानी आतंकवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद शनिवार शाम को मुठभेड़ शुरू हुई।
घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियान चला रही सेना
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पहुंचने के बाद आतंकवादियों का सुरक्षा बलों से सामना हुआ, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई। अब तक एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि हुई है, हालांकि अतिरिक्त खतरों को देखते हुए सेना द्वारा अभियान जारी है। इससे पहले, कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में मुठभेड़ शुरू होने की जानकारी दी। पुलिस ने कहा, बारामूला के रामपुरा सोपोर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई।
बता दें शुक्रवार को सोपोर क्षेत्र के अंतर्गत सागीपोरा गांव में मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे। 7 नवंबर को जिले के सागीपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई थी. शुक्रवार को सोपोर में दो विदेशी लश्कर आतंकियों को मार गिराया गया था। पिछले हफ्ते श्रीनगर के खानयार इलाके में हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान का टॉप लश्कर कमांडर उस्मान उर्फ छोटा वलीद मारा गया था. मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए थे। गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7