विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Jammu & Kashmir Polls Phase-3: आखिरी चरण में 65 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, 8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के तहत आज तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग हुई। तीसरे चरण के तहत मंगलवार को बाकी बचे 40 निर्वाचन क्षेत्रों में भी वोटिंग पूरी हो गई। तीसरे फेज की 40 सीटों में से 24 जम्मू डिवीजन और 16 कश्मीर घाटी की हैं। मतदान के दौरान कश्मीर घाटी के कई मतदान केंद्रों पर कड़ी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इससे पहले के 2 चरणों की वोटिंग शांतिपूर्वक संपन्न हुई थी।

जम्मू-कश्मीर में तीसरे फेज में 65% वोटिंग

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर शाम 7.30 बजे तक के अपडेट के अनुसार, 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर 65.65% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा उधमपुर में 72.91% वोटिंग हुई। सबसे कम बारामूला में 55.73% मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। तीसरे फेज में वोटिंग परसेंटेज पहले और दूसरे फेज से ज्यादा रही। इससे पहले 18 सितंबर को पहले फेज की 24 विधानसभा सीटों वोटिंग हुई। इस दौरान 61.38% वोटिंग हुई। वहीं 25 सितंबर को 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों 57.31% मतदान हुआ था।

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार हो रहे चुनाव

अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान करने वाले लोगों के उत्साह को सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस चरण में 39.18 लाख से अधिक मतदाताओं ने 5,060 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  आखिरी फेज में 415 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 387 पुरुष और 28 महिला उम्मीदवार हैं। तीसरे फेस की वोटिंग में कठुआ, सांबा और उधमपुर ऐसे निर्वाचन क्षेत्र रहे जहां वोटिंग 70 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस