विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Jammu & Kashmir Terror Attack: पहलगाम में आतंकी हमला, पर्यटकों का बनाया निशाना

जम्मू-कश्मीर(Jammu & Kashmir Terror Attack) के पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार की हालत क्रिटिकल है। हमले में राजस्थान से आए एक टूरिस्ट की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 आतंकी सेना की वर्दी में आए, पहले उन लोगों ने टूरिस्ट से नाम पूछा, इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले। अधिकारियों के मुताबिक घटना बैसरन घाटी में हुई, इसमें 12 लोग घायल हैं। इनमें कुछ स्थानीय भी हैं। इस हमले में न केवल इंसान बल्कि कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिनको गोलियां लगी हैं।

पर्यटकों के पहलगाम जाने पर लगी  रोक

आतंकियों के हमले के बाद सुरक्षाबलों(Jammu & Kashmir Terror Attack) ने इलाके को घेर रखा है। हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके पर नजर रखी जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। सीआरपीएफ (CRPF) की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम (QAT) घटनास्थल के लिए भेजा गया है। घायलों और मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि आतंकवादियों(Jammu & Kashmir Terror Attack) ने पहले सैलानियों से उनका नाम पूछा और हिंदू नाम सुनने के बाद गोली मार दी। फिलहाल आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस ने दूसरे पर्यटकों के पहलगाम जाने पर  रोक लगा दी है। पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती की जा रही है ताकि वहां छिपे आतंकियों का सफाया किया जा सके।

हमले के बाद पर्यटकों में डर का माहौल

पहलगाम में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते है। गर्मी के मौसम में पर्यटकों(Jammu & Kashmir Terror Attack) की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में इस हमले के बाद पर्यटकों में डर का माहौल है। पिछले कुछ सालों में इस तरह का यह पहली घटना है जबकि आतंकियों की ओर से पर्यटकों को निशाना बनाया गया है। अभी तक आंतकी सुरक्षा बलों या फिर गैर कश्मीरी लोगों को भी निशाना बना रहे थे, लेकिन इस बार उनके निशाने पर निर्दोष पर्यटक थे। आतंकियों(Jammu & Kashmir Terror Attack) ने पर्यटकों को उस समय निशाना बनाया जब वो घुड़सवारी कर रहे थे। बता दें कि इस साल 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। इससे पहले इस आतंकी हमले से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस