विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Jammu & Kashmir: आतंकियों ने फिर बनाया बाहरी लोगों को निशाना, जल जीवन प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को मारी गोली

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मजदूरों पर आतंकी हमला हुआ है। इस बार आतंकियों ने  2 गैर-कश्मीरी मजदूरों पर गोलीबारी की है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, घायल व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों की पहचान सुफियान और उस्मान के रूप में हुई है। दोनों यूपी में सहारनपुर के रहने वाले हैं। ये बडगाम में जल जीवन प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। उस्मान को दाहिने हांथ में चोट आई है और सुफियान के दाहिने पैर में चोट लगी है। घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। 

पिछले 12 दिनों में गैर कश्मीरी लोगों पर यह दूसरा हमला

पिछले 12 दिनों में जम्मू-कश्मीर में गैर कश्मीरी लोगों पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले 20 अक्टूबर को गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में आतंकियों ने 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में मारे गए मजदूरों में से 3 बिहार और एक मध्य प्रदेश का था। जबकि एक-एक जम्मू, कश्मीर और पंजाब के थे। उस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। इससे पहले 16 अक्टूबर को शोपियां में आतंकियों ने गैर-स्थानीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

तमाम बड़ी परियोजनाओं में प्रवासी मजदूर करते हैं काम

दरअशल, कश्मीर के अलग अलग जिलों में चलने वाली तमाम बड़ी परियोजनाओं में प्रवासी मजदूर काम करते हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब के मजदूर कश्मीर में सेब के बागों और इसकी पैकिंंग में काम करते हैं। निर्माण कंपनियों के विभिन्न प्रोजेक्ट में ये काम करते हैं। यहां तक कि कश्मीर में स्थानीय स्तर पर फल सब्जी बेचने वालों में भी इनकी बड़ी संख्या है। रेलवे की योजनाओं में भी इन मजदूरों से काम लिया जाता है। ऐसे में यह घटना कश्मीर में गैर-स्थानीय श्रमिकों के लिए चल रही सुरक्षा चिंताओं को उजागर करती है। अधिकारियों ने श्रमिकों और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने अभियान तेज कर दिए हैं, जल्द ही जांच से और अपडेट मिलने की उम्मीद है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस