जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों ने एकबार नापाक हरकत की है। इलाके के सुंदरबानी में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि सेना की गाड़ी पर कई राउंड की फायरिंग हुई है। आतंकियों पर इस फायरिंग का शक है। हादसा सुंदरबनी के एक गांव में दोपहर एक बजे के आसपास हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने सेना के वाहन पर एक से दो राउंड फायरिंग की। हमले के समय सेना का वाहन गश्ती कर रहा था। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी
हमले के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। एक्स्ट्रा फोर्स को मौके पर भेजा गया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है। सूत्रों की मानें तो फायरिंग के बाद सेना का वाहन खाई में गिर गया है. फिलहाल, पुलिस बल मौके स्थल पर पहुंचा है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गया है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है, विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
इससे पहले 7 फरवरी को जानकारी सामने आई थी कि भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। इनमें 3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल थे। इससे पहले भी आतंकियों ने कई बार घात लगाकर हमला किया है और हर बार सेना मुंहतोड़ जवाब देती रही है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 6
Views Today : 6