विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Jasprit Bumrah: मेलबर्न टेस्ट में बुमराह ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बन गए गेंदबाजी की दुनिया के सुपर बॉस

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ MCG में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन ट्रेविस हेड के विकेट के साथ ही कुछ ऐसा कर दिखाया कि पूरा क्रिकेट जगत बुम बुम बुमराह,बुमराह कर रहा है। वैसे तो जसप्रीत बुमराह के लिए साल 2024 काफी शानदार रहा है, जिसमें वह साल के आखिरी मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे करने में कामयाब रहे। बुमराह ने इसी के साथ कई नए रिकॉर्ड भी बना दिए, जिसमें वह इस आंकड़े के साथ सबसे कम औसत के साथ पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बुमराह टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से 200 विकेट पूरे करने वाले छठे तेज गेंदबाज भी बने वहीं मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भी उन्होंने एक खास कारनामा 21वीं सदी में किया है।

एक ही मैच में बुमराह ने कर दिए बड़े-बड़े कारनामे

  • टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले रविंद्र जडेजा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए। वह दुनिया के पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने 20 से कम के औसत से यह उपलब्धि हासिल की है।
  • बुमराह और जडेजा दोनों ने अपने 44वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की और वह टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें भारतीय गेंदबाज हैं।
  • बुमराह ने 19.5 के औसत के साथ यह उपलब्धि हासिल की. भारतीय पेसर से पहले कई दशकों से इस पर मैल्कम मार्शल (20.9) का कब्जा था।
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अब तक जसप्रीत बुमराह 29 विकेट ले चुके हैं. बता दें, एक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज की ओर से लिए गए ये सबसे ज्यादा विकेट हैं।

आखिरी विकेट ने भारतीय गेंदबाजों को रुलाया

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन (29 दिसंबर) को काफी रोमांचक खेल देखने को मिला। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया पर शुरुआत से ही शिकंजा कसा हुआ था। मगर खेल खत्म होने तक आखिरी विकेट के लिए दमदार पार्टनरशिप करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बाजी ही पलट दी। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट गंवाकर 228 रन बना लिए हैं। जबकि पहली पारी में उसे 105 रन की बढ़त मिली थी। इस तरह दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने कुल मिलाकर 333 रनों की लीड बना ली है, जबकि आखिरी विकेट अब भी बाकी है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस