विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Jharkhand CM oath Ceremony: हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, रांची में INDI ब्लॉक के नेताओं का गला जमावड़ा

Hemant Soren oath Ceremony: झारखंड में प्रचंड जीत के बाद झामुमो गठबंधन की ओर से आज हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रांची के मोगराबादी ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने अकेले ही शपथ ली है। ऐसे में माना जा रहा है कि विश्वासमत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन सरकार में विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है। हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास और जनता के हित में काम करने का संकल्प लिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की, जिसके पांच दिन बाद यह नई सरकार बनी।

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे इंडिया गठबंधन के तमाम नेता

हेमंत सोरेने के शपथ ग्रहण समारोह में उनके पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और उनकी मां रूपी सोरेन भी मंच पर मौजूद रहीं। शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी अगली पारी से पहले अपने पिता और पार्टी संस्थापक शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता कार्यक्रम में पहुंचे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार, तमिलनाडू के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन, कांग्रेस नेता तारिक अनवर, सांसद पप्पू यादव सहित कई नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधानसभा चुनाव में झामुमो गठबंधन पर जनता ने जताया था विश्वास

इससे पहले कांग्रेस महासचिव एवं झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया था कि विधानसभा में विश्वास मत के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। हाल में हुए विधानसभा चुनावों में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 56 सीट हासिल कर झारखंड में लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाई है। जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन में सिर्फ 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें हासिल की थी। वहीं हेमंत सोरेन ने बीजेपी के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी।

चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही झारखंड के 14वें सीएम बन गए हैं। इसके साथ ही गुरुवार को सीएम पद की शपथ लेते हुए हेमंत सोरेन ने चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया है। 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड गठन के बाद सबसे पहले बाबूलाल मरांडी झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे, इसके बाद अर्जुन मुंडा तीन बार, शिबू सोरेन तीन बार, मधु कोड़ा एक बार, रघुवर दास एक बार, चंपाई सोरेन एक बार और हेमंत सोरेन तीन बार सीएम रहे हैं। यह हेमंत सोरेन का बतौर मुख्यमंत्री चौथा कार्यकाल है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस