जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के वोटिंग के लिए 26 सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। जिसमें करीब 25 लाख मतदाता 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दूसरे चरण के लिए 3502 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, ताकि मतदाता आराम से बिना किसी दिक्कत के मताधिकार का प्रयोग कर सकें।दूसरे फेज के चुनावी रण में कई दिग्गज भी ताल ठोक रहे हैं। इस चरण के लिए मुख्य नाम नेकां के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और भाजपा जम्मू-कश्मीर प्रमुख प्रमुख रविंदर रैना हैं।
संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दूसरे चरण के लिए जम्मू संभाग के तीन और कश्मीर घाटी के तीन जिलों में वोटिंग जारी है।पहले फेज की 24 सीटों पर 61.38% मतदान को देखते हुए माना जा रहा है कि आज भी अच्छी वोटिंग होगी। सुरक्षा कर्मियों ने गांवों के अंदर और सभी संवेदनशील इलाकों में भी इस तरह से पोजिशन ली है कि पड़ोस के जिले से भी आकर किसी तरह की गड़बड़ी न की जा सके। पुंछ-हवेली सीट का इलाका एक तरफ एलओसी और दूसरी तरफ पीर पंजाल के तराई क्षेत्र के शोपियां, बडगाम और कुलगाम से भी लगता है। पुंछ-हवेली सीट के सभी 190 पोलिग स्टेशन के लिए कड़ी सुरक्षा लगाई गई है।
बता दें कि साल 2014 से अब तक 10 साल के लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले फेज की वोटिंग बीते 18 सितंबर को 24 सीटों पर हुई थी। अब आज दूसरे चरण में 26 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। मतदान के दौरान हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट होगी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7