26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में हर साल कारगिल दिवस मनाया जाता है। इस साल इसकी 25वीं वर्षगांठ है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के द्रास में पहुंचे। यहां पर उन्होंने कारगिल विजय दिवस के मौके पर वॉर मेमोरियल पहुंचकर पाकिस्तान के खिलाफ जंग में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान और गर्व का पर्व है। ये जीत किसी सरकार या दल की नहीं, बल्कि देश की जीत थी। ये जीत देश की विरासत है।
आतंकियों के नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कारगिल से पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। पीएम मोदी ने कहा, ‘पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी दुष्प्रयास किए, उसे हमेशा मुंह की खानी पड़ी है। लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा। वह आतंकवाद और प्रॉक्सी वॉर के सहारे अपने आप को प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज मैं ऐसी जगह से बोल रहा हूं जहां आतंक के आका मेरी आवाज सीधे सुन सकते हैं, मैं आतंकवाद के इन संरक्षकों को बताना चाहता हूं कि उनके नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे। हमारे जवान पूरी ताकत से आतंकवाद को कुचलेंगे और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”
पीएम ने कहा, ‘कारगिल में हमने केवल युद्ध नहीं जीता था. हमने सत्य, संयम और सामर्थ का अद्भुत परिचय दिया था। आप जानते हैं, भारत उस समय शांति के लिए प्रयास कर रहा था, बदले में पाकिस्तान ने फिर एक बार अपना अविश्वासी चेहरा दिखाया। लेकिन सत्य के सामने असत्य और आतंक की हार हुई। पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी दुष्प्रयास किए उसे मुंह की खानी पड़ी लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा है।
अग्निपथ योजना को लेकर पीएम ने विपक्ष को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निपथ योजना को लेकर हमलावर हुए विपक्ष को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना का लक्ष्य सेनाओं को युवा बनाना है। देश की सेनाओं को युद्ध के लिए हमेशा योग्य बनाए रखना है। पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ लोग सेना के इस सुधार पर राजनीति कर रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने हजारों करोड़ के घोटाले करके सेना को कमजोर किया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने वायु सेना को आधुनिक विमान न मिले।’ पीएम ने आगे कहा कि कुछ लोगों की मानसिकता यही थी कि सेना मतलब नेताओं को सलाम करना, परेड करना। हमारे लिए सेना मतलब 140 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा, शांति की गारंटी। अग्निपथ योजना के जरिए इसे हमने साकार किया है। दुर्भाग्य से इतने संवेदनशील विषय को कुछ लोगों ने राजनीति का विषय बना दिया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2