विज्ञापन के लिए संपर्क करें

केजरीवाल ने जनता की अदालत में दिया PM मोदी को चैलेंज, बोले- ये काम करे तो मैं भी बीजेपी का प्रचार करुंगा

राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित “जनता की अदालत” में जनता के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली की जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास ही मेरी ईमानदारी का प्रमाण बनेगा। केजरीवाल ने देश के कई राज्यों की बीजेपी सरकारों र हमला बोलते हुए कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार का मतलब महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है।

बीजेपी ने 10 साल में कुछ नहीं किया-केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा कि कुछ दिनों बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव है। ये यहां भी आकर कहेंगे कि डबल इंजन की सरकार तो इनसे पूछना कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनाई थी तो वहां से लोग क्यों भगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले सात सालों से डबल इंजन की सरकार है लेकिन वह फेल है। आप के मुखिया केजरीवाल ने पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने 10 साल में कुछ नहीं किया।

“22 राज्यों में बिजली फ्री करें मैं भी बीजेपी का प्रचार करुंगा”

केजरीवाल ने दिल्ली मॉडल की चर्चा करते हुए कहा कि 22 राज्यों में बीजेपी की सरकार है, क्या कहीं उसने बिजली पानी मुफ्त किया? गुजरात में 30 सालों से सरकार है वहां एक ढंग का स्कूल नहीं है। अगर बीजेपी इन 22 राज्यों में बिजली फ्री कर दे तो मैं दिल्ली चुनाव में बीजेपी का प्रचार करूंगा। अगले एक साल में पीएम मोदी 75 पार हो जाएंगे। कुछ तो काम करके जाइए। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि कहा कि कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। रोज गोलियां चल रही हैं, बहुत अपराध हो रहे हैं। 90 के दशक में हम सुनते थे कि मुंबई में अंडरवर्ल्ड का राज था, दिल्ली में भी यही हो रहा है। दिल्ली पुलिस उनके पास है, बीजेपी क्या कर रही थी। यहां आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। मैं दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाकर रहूंगा।

दिल्ली में बीजेपी ने सत्यानाश कर दिया है-केजरीवाल

केजरीवाल ने बीजेपी को गरीब विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी गरीब विरोधी है। बीजेपी और केंद्र सरकार केवल दिल्ली सरकार के काम को रोकने में लगे हुई है। दिल्ली में बीजेपी ने सत्यानाश कर दिया। उसने कई लोगों की नौकरियां छीन लीं। वे काम नहीं कर पा रहे हैं और अगर दूसरे काम कर रहे हैं, तो आपको उन्हें नहीं रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानता हूं, उनके लिए मैंने काम किया तो क्या गलत किया? मैंने लोगों को मुफ्त बिजली-पानी, बच्चों को अच्छी शिक्षा, अस्पतालों में फ्री इलाज, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा और बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा की रेवड़ी दी है और अब माताओं-बहनों को हर महीने 1,000 रुपये की रेवड़ी भी देने जा रहा हूं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस