दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1 लाख के मुचलके पर जमानत दी है। अब अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। बता दें अरविंद केजरीवाल मनी ल़ॉन्ड्रिंग मामले में जेल में थे। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें 21 दिन के लिए जमानत मिली थी। वहीं चुनाव होते ही 2 जून को फिर से जेल गए थे लेकिन अब उन्हें 18 दिन बाद नियमित जमानत मिल गई है। इस मामले में गिरफ्तार केजरीवाल दूसरे राजनेता हैं जिन्हें जमानत मिली है। इससे पूहले सुप्रीम कोर्ट ने सांसद संजय सिंह को जमानत प्रदान की थी।
ये आम आदमी के लिए बड़ी जीत है-आप
कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी की लीगल टीम के सदस्य और वकील ऋषिकेश कुमार ने एक वीडियो के जरिए बताया कि अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। कल सुबह जमानत की कार्यवाही पूरी की जाएगी और दोपहर तक वो जेल से बाहर आ जाएंगे। ये आप कार्यकर्ताओं और उन लोगों के लिए बड़ी जीत है, जिनकी उम्मीद अरविंद केजरीवाल है।
सत्यमेव जयते🙏🏻
आज तथाकथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल जी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है।
कल दोपहर तक अरविंद केजरीवाल जी जेल से बाहर आ जाएंगे। यह AAP नेताओं, देश और जनता की बड़ी जीत है
–@rishikeshlaw pic.twitter.com/qO35AgjN6H
— AAP (@AamAadmiParty) June 20, 2024
केजरीवाल की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती देगी ED
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अरविंद केजरीवाल मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ कल सुबह दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख करेगा। सुनवाई के दौरान ईडी ने जमानत का कड़ा विरोध किया था और कहा था कि उसके पास केजरीवाल के खिलाफ पुख्ता सबूत है। ईडी के विशेष अधिवक्ता जोहेब हुसैन ने जमानत पर बेल बांड स्वीकार करने के लिए दो दिन की अवधि तय करने की मांग की, ताकि ईडी हाईकोर्ट में आदेश के खिलाफ अपील कर सके। मगर अदालत ने केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने की ईडी की अपील को भी खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि जमानत आदेश पर कोई रोक नहीं हैं।
बता दें कि अरविंद्र केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 1 अप्रैल को वे तिहाड़ जेल भेजे गए। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। जमानत पर 21 दिन बाहर रहने के बाद 2 जून की शाम 5 बजे केजरीवाल ने तिहाड़ में सरेंडर किया था। बुधवार को केजरीवाल की न्यायिक हिरासत खत्म हुई थी, जिसे कोर्ट ने 3 जुलाई तक बढ़ा दिया था। जिसके बाद केजरीवाल के वकील ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याजिका दायर की थी। इस जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में लगातार दूसरे दिन 20 जून को सुनवाई की गई। केजरीवाल को अरेस्ट किया गया था।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8