हरियाणा-पंजाब से सटे शंभू बॉर्डर पर पिछले 200 दिनों से किसान डटे हुए हैं। इस बीच ओलंपियन विनेश फोगाट भी शंभू बॉर्डर पहुंच गई हैं। किसान नेताओं ने विनेश फोगाट का माला पहनाकर स्वागत किया। शंभू बॉर्डर पहुंच कर विनेश फोगाट ने कहा- आज किसानों को यहां बैठे 200 दिन हो गए, लेकिन जोश पहले दिन जैसा ही है। आपकी बेटी आपके साथ है। मैं सरकार को कहती हूं कि देश के लोग हक की आवाज उठाते हैं तो हर बार यह पॉलिटिकल नहीं होता। इसे किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि उन्हें सुनना चाहिए। उन्होंने पिछली बार अपनी गलती स्वीकार की थी। उन्हें अपने वादे पूरे करने चाहिए। इसे हल करना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
अपने हक के लिए सड़क पर आना चाहिए- विनेश
विनेश फोगाट ने किसानों के समर्थन में सरकार से अपील करते हुए कहा, “किसान अपने अधिकारों के लिए 200 दिनों से बैठे हुए हैं और मैं सरकार से अपील करती हूँ कि उनकी मांगों को पूरा किया जाए। यह बहुत दुखद है कि उन्हें 200 दिनों से सुना नहीं गया है। हमें उन्हें देखकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने की ताकत मिलती है।”विनेश फोगाट के अनुसार, “हर कोई मजबूरी में आंदोलन करता है। जब लंबा आंदोलन चलता है तो लोगों में उम्मीद आ जाती है। अपने लोग सड़क पर बैठेंगे तो देश तरक्की कैसे करेगा? मुझे लगता है कि अपने हक के लिए सड़क पर आना चाहिए।”
चुनाव लड़ने के सवाल पर विनेश ने नहीं दिया कोई जवाब
वहीं, विनेश फोगाट ने चुनाव लड़ने के सवाल पर ना नहीं बोला है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर ही बात करने आई हूं। आज मैं सिर्फ किसानों के मुद्दे पर ही बात करूंगी, राजनीति पर कोई बात नहीं होगी। दरअसल, चर्चा चल रही है कि विनेश फोगाट हरियाणा दादरी सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन उन्होंने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8