विज्ञापन के लिए संपर्क करें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता आईपीएल 2024 का खिताब, SRH को किया चारों खाने चित्त

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL-2024 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला एकतरफा रहा। हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में कोलकाता की टीम ने 114 रन का टारगेट 10.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर ने 26 बॉल पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली। वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 बॉल पर 39 रन बनाए। गेंदबाजी में आंद्रे रसेल ने 3 विकेट चटकाए।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लेने के बाद हैदराबाद ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और पूरी टीम 113 रन के स्कोर पर आउट हो गई। टीम की ओर से सबसे ज्यादा पैट कमिंस (24) ने बनाए, जो पारी के अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए। नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्याा विकेट आंद्रे रसल (3/19) ने अपने नाम किए, उन्होंने सिर्फ 2.3 ओवर की बॉलिंग में ही 3 विकेट झटके। इसके अलावा मिचेल स्टार्क (2/14), वैभव अरोड़ा (1/24), हर्षित राणा (2/24), सुनील नरेन (1/16) और वरुण चक्रवर्ती (1/9) समेत सभी गेंदबाजों ने विकेट अपने नाम किए. SRH की टीम यहां 18.3 ओवर ही बैटिंग की।

जवाब में केकेआर टीम ने 2 विकेट गंवाकर 10.3 ओवरों में ही मुकाबला और खिताब अपने नाम कर लिया। टीम के लिए वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली. जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 गेंदों पर 39 रन बनाए। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और शाहबाज अहमद ने 1-1 विकेट लिया।KKR ने इससे पहले 2012 और 2014 IPL सीजन के फाइनल में एंट्री की थी और दोनों ही बार गौतम गंभीर की कप्तानी में खिताब जीता था। इसके बाद 2021 सीजन में ओएन मोर्गन की कप्तानी में फाइनल में पहुंचे थे, तब चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली थी। यह केकेआर टीम का चौथा फाइनल रहा, जिससे अपने नाम कर कोलकाता ने तीसरा खिताब जीत लिया है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस