कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। देशभर के अस्पतालों में डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सबके बीच सीबीआई की जांच भी जारी है. केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि अब तक उन्होंने पीड़िता के तीन साथी डॉक्टरों से पूछताछ की है। मृतका के माता-पिता ने अस्पताल के कई ट्रेनी और डॉक्टरों के क्राइम में शामिल होने की बात कही है। उन्होंने इसके बारे में सीबीआई को जानकारी दी है। पीड़िता के माता-पिता ने सीबीआई को उन लोगों के भी नाम दिए हैं जिन पर उन्हें सरकारी अस्पताल में उनकी बेटी के दुष्कर्म और हत्या में शामिल होने का शक है।
हत्या के पीछे इंटर्न और डॉक्टर के शामिल होने का शक
एक सीबीआई अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, “पीड़िता के माता-पिता ने हमें बताया है कि उन्हें अपनी बेटी के यौन उत्पीड़न और हत्या के पीछे कई लोगों के शामिल होने का शक है। उन्होंने अस्पताल में उसके साथ काम करने वाले कुछ ईटर्न और डॉक्टरों के नाम बताए हैं।”पीड़ित परिवार ने एजेंसी को जिन लोगों के नाम बताए हैं उनके साथ-साथ कोलकाता पुलिस के उन अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है जो शुरुआती जांच के हिस्सा हैं। सीबीआई अधिकारी ने कहा कि हमने 30 संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
CBI ने खंगाले CCTV रिकॉर्ड्स
सीबीआई ने कोलकाता पुलिस से मिली आरजी कर अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। सीसीटीवी फुटेज में मुख्य आरोपी संजय रॉय घटना वाली रात 11 बजे अस्पताल में पहली बार देखा गया। महज 30 मिनट के भीतर संजय रॉय अस्पताल से बाहर चला गया। जांच में सामने आया संजय रॉय एक मरीज से मिलने आया था, जिसको संजय रॉय ने ही अस्पताल में एडमिट करवाया था। आरोपी संजय रॉय एक बार फिर से तड़के 3:45-3:50 बजे वापस आया और कथित तौर पर सेमिनार रूम में गया। 4:35 पर संजय रॉय सेमिनार हाल से वापिस आया और 4:37 पर वह अस्पताल परिसर से बाहर निकल गया। इसके साथ ही CBI ने शनिवार को एक हाउस स्टाफ कर्मचारी और दो पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी को तलब किया है। दरअसल, यह लोग वारदात की रात मृतिका ट्रेनी डॉक्टर के साथ ड्यूटी पर थे। वहीं, सीबीआई ने अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर से साथ हुई थी हैवानियत
बीते 8-9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत हुई थी। वह बेहोशी की हालत में सेमिनार हॉल में मिली था। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे। घटना 9 अगस्त की सुबह 3 से 5 बजे के बीच होने का अनुमान है। चार पेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने डॉक्टर का बुरी तरह शोषण किया था। उनके प्राइवेट पार्ट्स पर गहरा घाव पाया गया। आरोपी ने डॉक्टर की चीख दबाने के लिए उनकी नाक, मुंह और गले को लगातार दबाया। गला घोंटने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 9