नेटफ्लिक्स की मशहूर वेब सीरीज ‘कोटा फैक्टरी’ के सीजन 3 का ट्रेलर सामने आ गया है।इसके दो सीजन आ चुके हैं जिन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया। अब सीजन 3 का भी इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। 20 जून 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत में जीतू भैया अपनी थ्योरी समझाते हुए नजर आ रहे हैं। मंगलवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने ‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3 का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी कर दिया। जिसमें सभी के पसंदीदा जीतू भैया अपने छात्रों को अच्छे रैंक के साथ आईआईटी प्रवेश परीक्षाओं को पास करने में मदद करने के लिए कक्षाओं में लौट आए हैं।
(I)IT’S HAPPENING!! 🥳
Kota Factory: Season 3 releases on 20 June, only on Netflix!#KotaFactoryS3OnNetflix pic.twitter.com/7FXg2wqKmo— Netflix India (@NetflixIndia) June 11, 2024
जीतू भैया ने स्टुडेंट्स को दिया तैयारी का मूलमंत्र
ट्रेलर की शुरुआत, एक पॉडकास्ट शो से होती है। इसमें जीतू भैया, होस्ट से बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सक्सेफुल सलेक्शन के साथ हमें सक्सेसफुल प्रिपरेशन को भी सेलिब्रेट करना चाहिए क्योंकि जीत की तैयारी नहीं… तैयारी ही जीत है भाई। इस मूलमंत्र के साथ, इस बार ट्रेलर की शुरुआत हो रही है। इसके बाद जीतू भैया की क्लास दिखाई गई हैं। जिसमें हमेशा की तरह कई सारे स्टुडेंट्स हैं और इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है तो दोस्तों ये हैं कोटा के बेस्ट टीचर जीतू भैया….। पिछले 2 सीजन की तरह इस बार का ट्रेलर भी काफी खास है और सीजन 3 के दमदार होने का भरोसा दे रहा है।
कोटा फैक्ट्री में प्रतियोगी छात्रों के संघर्ष की कहानी
कोटा फैक्ट्री मेंजेईई (JEE) और नीट (NEET) की मुश्किल तैयारी का स्ट्रगल दिखाया गया है। जैसा कि आपको पता ही है कि हर साल लाखों की संख्या में बच्चे इस मुश्किल परीक्षा की तैयारी करने के लिए कोटा जाते हैं। उसी को इस सीरीज में दिखाया गया है, ये एक कड़वी सच्चाई है जिसमें बच्चों के सामने आने वाली परेशानियों को दिखाया गया है। कोटा में पढ़ रहे बच्चों के जीवन पर आधारित इस सीरीज को लोगों ने पसंद भी किया है।
बता दें, ‘कोटा फैक्ट्री 3’ निर्देशन राघव सुब्बू ने किया है। इसके साथ ही प्रतीश मेहता द्वारा निर्देशित और टीवीएफ प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया है। इस वेब सीरीज के अपकमिंग सीजन में एक्टर जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, अहसास चन्ना, आलम खान और रंजन राज अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। हलांकि, इसके पिछले दो सीजन को दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7