विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Lalu Yadav ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाला, सामने आया तेजस्वी का रिएक्शन

Lalu Yadav & Tejpratap

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने अपने बेटे को परिवार से बेदखल कर दिया है। इतना ही नहीं पार्टी से भी 6 साल के लिए निकाल दिया है। लालू यादव ने ये फैसला तब लिया जब सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव ने अपने 12 साल पुराने रिश्ते के बारे में खुलासा किया था। इस खुलासे के बाद से ही बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई थी। वहीं लालू यादव द्वारा तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकालने के बाद बवाल मच गया है।

अब परिवार और पार्टी में तेजप्रताप की कोई भूमिका नहीं- लालू यादव

आरजेडी चीफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि अब परिवार और पार्टी में तेजप्रताप की कोई भूमिका नहीं है। लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।”

हम ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकते-तेजस्वी

वहीं तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने के मामले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हम ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकते, हम काम कर रहे हैं और बिहार के लोगों के लिए समर्पित हैं। अगर बात मेरे बड़े भाई की है, तो राजनीतिक जीवन और व्यक्तिगत जीवन अलग-अलग हैं। उन्हें अपने निजी फैसले लेने का अधिकार है। वह एक वयस्क हैं और फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। हमारी पार्टी के प्रमुख ने यह स्पष्ट कर दिया है और जब से उन्होंने ऐसा कहा है, यह उनकी भावना है। हमने ऐसी चीजों पर सवाल नहीं उठाया। वह अपने निजी जीवन में क्या कर रहे हैं, कोई भी कुछ भी करने से पहले नहीं पूछता। मुझे इसके बारे में मीडिया के जरिए ही पता चला है।’

तेजप्रताप के सोशल मीडिया से हुआ था उनके प्यार का इजहार

दरअसल, तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से शनिवार शाम को अनुष्का यादव नाम की लड़की की तस्वीर पोस्ट की गई। इस तस्वीर में तेज प्रताप यादव भी दिख रहे हैं। तेज प्रताप यादव के फेसबुक पेज पर लिखा था, ‘मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से एक Relationship में रह रहे हैं। मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं। आशा करता हूं आपलोग मेरी बातों समझेंगे।’ हालांकि मीडिया में खबर चलने के बाद तेज प्रताप ने अपनी पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि ‘मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरे तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालो को परेशान और बदनाम किया जा रहा है. मैं अपने सुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस