विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Lok Sabha Chunav Result: शुरुआती रुझानों में NDA और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है और अब सबको नतीजों का इंतजार है. देशभर की 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में वोटिंग हुई थी और मंगलवार (4 जून) को रिजल्ट आना है. 4 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है और रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रूझानों में NDA आगे चल रहा है तो वहीं इंडिया गठबंधन उसे कड़ी टक्कर देता दिख रहा है।

लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझान में सुबह 10 बजे तक NDA 290, I.N.D.I.A. 220 सीटों पर आगे चल रहा है। पहले पोस्टल बैलट गिने गए। अब EVM से मतगणना चल रही है। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है। 1 जून को आए 12 प्रमुख एग्जिट पोल में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट वाराणसी पर भी सातवें चरण में ही वोट डाले गए थे। अब सबकी नजरें परिणामों पर है. इसके साथ ही देश की उन सीटें पर भी सबकी नजरें टिकी हैं, जिन पर बड़े चेहरे किस्मत आजमा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट, गृहमंत्री अमित शाह की गांधीनगर सीट, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वायनाड सीट, स्मृति ईरानी की अमेठी सीट और इसी तरह जो बड़े चेहरे मैदान में हैं, उन सीटों के नतीजों पर भी लोग टकटकी लगाए बैठे हैं।

आपको बता दें चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इससे पहले अमूमन यह 30 से 40 दिनों में खत्म हो जाता था। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस