विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Loksabha Session: राहुल के बयान पर घमासान, ‘हिन्दू’ और हिंसा के मुद्दे पर बीजेपी कांग्रेस आमने-सामने

संसद सत्र जारी है और सबकी निगाह सदन में चल रही कार्यवाही पर टिकी है। विपक्ष इसबार हमलावर है और हर मुद्दे पर सरकार को घेर भी रहा है। नोटबंदी से लेकर मणिपुर में अशांति और अब पेपर लीक तक की बड़ी घटनाओं ने लेकर कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर खूब सवाल खड़े किए हैं।  इसी बीच संसद में कार्यवाही के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, कि खुद को हिंदू कहने वाले हर समय ‘हिंसा और नफरत फैला’ रहे हैं। नेता विपक्ष के इस बयान पर सियासी घमासान मच गया है। सत्ता पक्ष के कई सदस्य राहुल गांधी का जोरदार विरोध कर रहे हैं, साथ ही ये मांग कर रहे हैं कि राहुल हिंदुओं से माफी मांगे।

हर धर्म में लिखा है डरो मत और डराओ मत-राहुल

दरअसल सदन की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी ने कहा, ‘मोदीजी ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर हमला नहीं किया। इसका कारण है. हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है। हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया- डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं- डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। दूसरी तरफ जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा..नफरत-नफरत-नफरत… आप हिंदू हो ही नहीं. हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए। हर धर्म में कहा गया है कि डरो मत. गुरु नानक देव, जीसस क्राइस्ट, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर. सभी की तस्वीर में आपको अभय मुद्रा नजर आएगी। वे सभी कहते हैं कि डरो मत और डराओ मत’

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने किया पलटवार

जैसे ही राहुल ने हिंदू धर्म को हिंसा से जोड़ा सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। पीएम मोदी अपनी चेयर पर उठकर खड़े हुए और इसे गंभीर बात बताया। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है।  वहीं, राहुल गांधी के बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया. अमित शाह ने राहुल गांधी के भाषण के दौरान बीच-बीच में कई बार खड़े होकर सदन में झूठ और गलत बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सदन झूठ बोलने की जगह नहीं है। अमित शाह ने राहुल गांधी से सदन, अग्निवीरों, हिंदू समाज और देश से माफी मांगने की मांग की।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस