विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Loksabha Results 2024: NDA बहुमत के पार, PM ने जताया जनता का आभार, कांग्रेस बोली-लोकतंत्र की जीत

लोकसभा चुनाव के परिणाम लगभग तय हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार कर 290 सीटों पर है। आइएनडीआइए गठबंधन 235 सीटों पर सिमट कर रह गई है। इसके साथ ही यह संकेत भी मिल रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभाल सकते हैं।

 400 पार का टारगेट फेल, NDA को 300 के भी पड़ गए लाले

रुझानों के मुताबिक NDA 542 सीटों में से 233 पर आगे है, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाली इंडी गठबंधन ने 235 सीटों पर बढ़त बना रखी है। इन रुझानों के अनुसार भाजपा को काफी नुकसान होता दिख रहा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने अपने दम पर 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस इस चुनाव में 52 सीटों पर सिमट गई थी। उसे इस चुनाव में खासी बढ़त मिलने के संकेत मिल रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में कड़ी टक्कर मिली है जहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा को सिर्फ 33 सीटों पर सिमटा दिया है जो कि पिछली बार के 62 सीटों से बहुत कम है।

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, शाम 8 बजे तक भाजपा को 240, कांग्रेस को 99, सपा को 37, टीएमसी को 29, डीएमके को 22, टीडीपी को 16, जेडीयू को 15, शिवसेना यूटीबी को 9, एनसीपी शरद पवार को 7, राजद को 4 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं।

PM मोदी ने जनता का जताया आभार

NDA की इस जीत के बाद पीएम ने X पर पोस्ट किया और लिखा कि मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। शब्द कभी भी उनके असाधारण प्रयासों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।

 

ये जनता और लोकतंत्र की जीत है-कांग्रेस

लोकसभा सीटों के नतीजे आने के बाद मंगलवार को राहुल,सोनिया और मल्लिकार्जुन खड़गे ने शाम 5:30 बजे पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा, ‘देश मोदी-शाह को नहीं चाहता। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी के गिरे जनाधार के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह मोदी की नैतिक हार है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह मोदी की हार है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

 


बताते चलें कि चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। कुल 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इन 2 मौकों के अलावा चुनाव की प्रोसेस अमूमन 30 से 40 दिन में पूरी हो जाती थी।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस