विदेश मंत्री एस. जयशंकर(S Jayshankar) इस समय ब्रिटेन(Britain) और आयरलैंड के छह दिनों के दौरे हैं। इस दौरान बुधवार को विदेश मंत्री लंदन पहुंचे जहां पर खालिस्तानी उपद्रवियों(Khalistani Protests:) ने एक बार फिर सारी हदें पार कर दी। खालिस्तानी उपद्रवियों ने लंदन(London) में चैथम हाउस के बाहर जमकर उत्पात मचाया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर(S Jayshankar) इस दौरान यहां पर एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जैसे ही वे अपनी कार की तरफ बढ़े। वहां पहले से विरोध कर रहे खालिस्तान समर्थकों ने उन्हें देखकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद एक शख्स तिरंगा लेकर उनकी कार के आगे खड़ा हो गया और रास्ता रोक लिया। इस दौरान उसने भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ने जैसी शर्मनाक हरकत भी की। इस बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को वहां से हटाया।
London में भारतीयों ने जताया इस घटना का विरोध
इस घटना के बाद लंदन में भारतीयों ने विरोध जताया। लोग ब्रिटिश सरकार(British Government) से मांग कर रहे हैं कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भारत सरकार से भी इस मुद्दे को कूटनीतिक स्तर पर उठाने की उम्मीद है। विदेशों में खालिस्तान समर्थक पहले भी भारत विरोधी गतिविधियां करते रहे हैं। ब्रिटेन, कनाडा(Canada) और अमेरिका(USA) जैसे देशों में भारतीय दूतावासों के बाहर ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिन पर भारत सरकार पहले ही विरोध जता चुकी है।
कश्मीर, यूक्रेन सहित कई मुद्दों पर विदेश मंत्री ने रखी अपनी बात
जयशंकर 4 मार्च को ब्रिटेन पहुंचे थे। कल यानी 5 मार्च को उन्होंने चैथम हाउस थिंक टैंक के कार्यक्रम में कश्मीर मसले पर बात रखी। बैठक के बाद जयशंकर ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज टेन डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात करके बहुत खुशी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और लोगों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री स्टारमर ने यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण को भी साझा किया।
Appreciated the conversation with @bronwenmaddox at @ChathamHouse this evening.
Spoke about changing geopolitics, geoeconomics, India-UK ties, neighbourhood and the Indian view of the world.
Do watch 🎥: https://t.co/Wp6CwLBtxY pic.twitter.com/0SSf1E7WuF
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 5, 2025
प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से भी मिले एस जयशंकर
ब्रिटेन की अपनी मौजूदा यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर, विदेश सचिव डेविड लैमी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठकें की हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 5 मार्च को लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और पीपल टू पीपल एक्सचेंज बढ़ाने पर चर्चा की। आयोजित कार्यक्रम मे जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत से जो हिस्सा (POK) चुराया है, अब उसकी वापसी का इंतजार है। उस हिस्से के भारत में शामिल होते ही जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से शांति स्थापित हो जाएगी। उन्होंने घाटी में शांति का फॉर्मूला बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने की पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में अपनाई गई।
यह भी पढ़े- दिल्ली छोड़ पंजाब क्यों पहुंच गए हैं केजरीवाल? बीजेपी ने उठाए सवाल
‘कश्मीर के चुराए गए हिस्से की वापसी से कश्मीर मुद्दे का समाधान हो जाएगा’
जयशंकर ने कहा कि हमने कश्मीर के ज्यादातर मुद्दों का हल निकाल लिया है। अनुच्छेद 370 को हटाना पहला कदम था। फिर कश्मीर में विकास, आर्थिक गतिविधियों और सामाजिक न्याय को बहाल करना दूसरा कदम था। चुनाव कराना, जिसमें काफी वोटिंग हुई, तीसरा कदम था जयशंकर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हम जिस हिस्से का इंतजार कर रहे हैं, वह कश्मीर के उस हिस्से की वापसी है, जिसे चोरी से पाकिस्तान ने अपने पास रखा है। जब यह हो जाएगा तो मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि कश्मीर का मसला हल हो जाएगा।”
बता दें कि विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर 9 मार्च तक ब्रिटेन और आयरलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस दौरान वह दोनों देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति देने के लिए चर्चा करेंगे।आयरलैंड में, जयशंकर अपने आयरिश समकक्ष साइमन हैरिस और भारतीय समुदाय के सदस्यों से मिलेंगे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 5
Views Today : 5