महाकुंभ में माघ पूर्णिमा का स्नान जारी है। संगमनगरी प्रयागराज में जबरदस्त भीड़ है। संगम से 10 किमी तक चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ है। प्रशासन के मुताबिक, सुबह 6 बजे तक ही 73 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। अनुमान है कि आज 2.5 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। माना जाता है कि इस दिन संगम तट पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति व्यक्ति को होती है, देवी-देवता भी इस दिन संगम तट पर डुबकी लगाने आते हैं। इस दिन रखे गए व्रत से उत्तम फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है। माघ पूर्णिमा का स्नान महाकुंभ का पांचवां सबसे प्रमुख स्नान है, इसके बाद महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ का अंतिम प्रमुख स्नान किया जाएगा।
हर स्थिति पर पैनी सीएम योगी की पैनी नजर
त्रिवेणी घाट पर तो लोगों का हुजूम देखते ही बन रहा है। सोमवार से ही बाकी दिन के मुकाबले श्रद्धालु यहां ज्यादा संख्या में पहुंचने शुरू हुए, जिससे न केवल मेला परिसर में बल्कि प्रयागराज और पड़ोसी जिलों सहित आसपास के इलाकों में भी भारी भीड़ हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद हर स्थित पर पैनी नजर रखे हुए हैं। लखनऊ में सीएम योगी सुबह 4 बजे से मुख्यमंत्री आवास पर बने वॉर रूम से महाकुंभ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डीजी प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और कई सीनियर अफसर हैं।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर पवित्र स्नान पर्व की व्यवस्थाओं का प्रात: 4 बजे से ही वॉर रूम में अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।@UPGovt पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधार… pic.twitter.com/Y4iZzrPmwz
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) February 12, 2025
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यातायात स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। माघ पूर्णिमा पर नया ट्रैफिक प्लान लागू करते हुए प्रशासन ने मेला क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरा शहर नो-व्हीकल जोन घोषित किया है. VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं. उन्होंने अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण उपायों पर चर्चा की और सभा के प्रबंधन के लिए एक विशेष योजना लागू करने का आदेश दिया।
संगम पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात
प्रयागराज के डीआइजी वैभव कृष्ण ने कहा, ‘माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान के लिए यहां पहुंच रहे हैं। हमारी तैयारी वाकई बहुत अच्छी है। सब कुछ नियंत्रण में है। पार्किंग, यातायात परिवर्तन, सब कुछ सक्रिय है. श्रद्धालु नियमों का पालन कर रहे हैं।’ संगम पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। वहां लोगों को रुकने नहीं दे रहे हैं, ताकि भीड़ न बढ़ पाए। ज्यादातर लोगों को बाकी घाटों पर स्नान के लिए भेजा जा रहा है। भीड़ कंट्रोल के लिए पहली बार मेले में 15 जिलों के डीएम, 20 IAS और 85 PCS अफसर तैनात किए गए हैं। साथ ही तीर्थयात्रियों की भारी आमद को समायोजित करने के लिए, भारतीय रेलवे ने 25 महाकुंभ विशेष ट्रेनें शुरू की हैं. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ये ट्रेनें गोरखपुर, झूंसी, बनारस और छपरा समेत विभिन्न स्थानों के बीच चलेंगी.
बता दें कि माघी पूर्णिमा के स्नान के साथ ही महीने भर चलने वाला कल्पवास भी खत्म हो जाएगा और करीब 10 लाख कल्पवासी महाकुंभ से विदा होने लगेंगे। ऐसे में प्रशासन ने सभी कल्पवासियों से ट्रैफिक रूल फॉलो करने और सिर्फ अधिकृत पार्किंग एरिया का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7