प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी से होने जा रही है। ये मेला 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। मान्यताओं अनुसार कुंभ मेले में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। वैसे तो कुंभ में पूरे महीने स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। महाकुंभ में त्रिवेणी में स्नान करने के लिए देश-विदेश से तीर्थयात्री आएंगे। धार्मिक मान्यता है कि महाकुंभ में गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यूं तो महाकुंभ में हर दिन स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है लेकिन कुंभ में शाही स्नान का खास महत्व होता है। शाही स्नान के दिन स्नान करने के लिए लाखों- करोड़ों की संख्या में तीर्थयात्री जुटते हैं। लेकिन इस दौरान शाही स्नान का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं महाकुंभ में शाही स्नान कब-कब किया जाएगा।
महाकुंभ 2025 में स्नान की प्रमुख तिथियां
13 जनवरी 2025- पौष पूर्णिमा -पहला शाही स्नान
महाकुंभ में पहला शाही स्नान पौष पूर्णिमा पर होगा. पौष पूर्णिमा 13 जनवरी को पड़ रही है. इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगा. ये मुहूर्त सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा.
14 जनवरी 2025- मकर संक्रांति- दूसरा शाही स्नान
महाकुंभ में दूसरा शाही स्नान मकर संक्रांति पर किया जाएगा. इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगा. ये मुहूर्त सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. इस दिन स्नान के साथ साथ दान करने की भी मान्यता है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान के बाद दान करने से पुण्यकारी फल प्राप्त होते हैं.
29 जनवरी 2025- मौनी अमावस्या- तीसरा शाही स्नान
महाकुंभ में तीसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या का होगा. मौनी अमावस्या का स्नान सबसे बड़ा शाही स्नान होता है. ये शाही स्नान 29 जनवरी को किया जाएगा. मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज समेत अन्य तीर्थ स्थलों पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा. सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर ये मुहूर्त समाप्त हो जाएगा.
3 फरवरी 2025- बसंत पंचमी- चौथा शाही स्नान
महाकुंभ में चौथा शाही स्नान बसंत पंचमी के दिन किया जाएगा. ये शाही स्नान 3 फरवरी को होगा. इस स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 पर शुरू होगा ये मुहूर्त 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा.
12 फरवरी 2025- माघी पूर्णिमा -पाँचवाँ शाही स्नान
महाकुंभ का पांचवा शाही माघी पूर्णिमा पर किया जाएगा. ये शाही 12 फरवरी को होगा. सामान्य दिनों में भी माघी पूर्णिमा का स्नान महत्वपूर्ण होता है. इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगा. ये मुहूर्त सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा.
26 फरवरी 2025- महाशिवरत्रि-छठवां शाही स्नान
महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान महाशिवरात्रि को किया जाएगा. ये शाही स्नान 26 फरवरी को होगा. इस दिन लोग व्रत रखेंगे और महादेव की पूजा करेंगे. इस दिन महाकुंभ का समापन भी होगा. इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 9 मिनट पर शुरू होगा. ये मुहूर्त सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा.
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2