महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई की गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स से ईमेल मिला, जिसमें शिवसेना प्रमुख की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरे ईमेल गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ मंत्रालय को भी भेजे गए थे। धमकी के बाद से ही मुंबई पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिल कर जांच शुरू कर दी है। इस्तेमाल ईमेल आईडी के आईपी एड्रेस का पता लगा रहे हैं। शिंदे के इर्द-गिर्द सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह ई-मेल कहां से आया और इसे किसने भेजा।
धमकी के बाद बढ़ाई गई एकनाथ शिंदे की सुरक्षा
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फणनवीस इस समय दिल्ली में मौजूद हैं, दोनों ही नेता दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यक्रम के बाद एकनाथ शिंदे फिर वापस आएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेते हुए शिंदे ने कहा कि यह खुशी की बात है कि हमारी प्यारी बहन दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रही हैं. हम इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं. उन्हें मिल रहे धमकी भरे ई-मेल से सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर आ गई है। ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
2024 में भी मिली थी एकनाथ को धमकी
यह पहली बार नहीं है जब एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले फरवरी 2024 में एक कॉलेज छात्र ने एकनाथ शिंदे और उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी। यह धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की गई थी, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. 11 फरवरी, 2024 को शिंदे और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी भेजने के आरोप में एक 19 वर्षीय छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 9