महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने पहली सूची जारी कर कर दी है। इस सूची में बीजेपी ने कुल 99 कैंडिडेंट के नाम घोषित किए हैं। बीजेपी की पहली सूची में देवेंद्र फडणवीस के अलावा दर्जन बड़े नेताओं की उम्मीदवारी तय कर दी गई है। बीजेपी की पहली लिस्ट में 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है। 10 उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा तीन निर्दलीय विधायकों को भी भाजपा ने टिकट दिया है। बीजेपी ने महाराष्ट्र के साथ-साथ पहली सूची में मुंबई की 14 सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर दिए हैं। मुंबई में कुल सीटों की संख्या 36 है।
कई VIP सीट पर प्रत्याशियों के ऐलान
पहली सूची में राज्य में बीजेपी के सबसे बड़े नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल, मंगल प्रभात लोढ़ा और राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, सुनील मुनगंटीवार के साथ विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार का नाम शामिल है। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से लड़ेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से टिकट दिया गया है।
पहली सूची में 89 मौजूदा विधायक
बीजेपी की तरफ से घोषित 99 कैंडिडेट की पहली सूची में 89 विधायक हैं। ऐसे में बीजेपी ने मौजूदा विधायकों के टिकट काटने से काफी परहेज किया है। पार्टी ने सिर्फ 3 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है। पिछली बार बीजेपी को 105 सीटों पर जीत मिली थी, हालांकि बीजेपी ने पिछली बार जीती हुई कुछ सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया है। मुंबई की 14 सीटों पर पार्टी ने कैंडिडेट तय किए हैं, लेकिन मुंबई के तीन मौजूदा विधायकों के नाम का ऐलान नहीं किया है, इसमें पराग शाह (घाटकोपर पूर्व), भारती लवेकर (वर्सोवा), सुनील राणे (बोरीवली) को वेटिंग पर रख दिया है। पिछले चुनावों में बीजेपी ने मुंबई की 36 सीटों में 17 पर जीत हासिल की थी। इस बार भी बीजेपी के मुंबई में अधिक सीटों पर लड़ने की चर्चा है। बीजेपी के 160 सीटों पर लड़ने की संभावना है।
किसे कहां से मिला टिकट
क्र. विधानसभा प्रत्याशी
1 नागपुर दक्षिण पश्चिम देवेंद्र फडणवीस
2 कामठी चंद्रशेखर बावनकुले
3 शहादा राजेश पाडवी
4 नंदुरबार विजय कुमार गावित
5 धुले शहर अनूप अग्रवाल
6 सिंधखेड़ा जयकुमार रावल
7 शिरपुर काशीराम पावरा
8 रावेर अमोल जावले
9 भुसावल संजय वामन सावकारे
10 जलगांव शहर सुरेश दामू भोले
11 चालीगांव मांगेराम चव्हाण
12 जामनेर गिरीश महाजन
13 चिखली श्वेता महाले
14 खामगांव आकाश पांडुरंग फुंडकर
15 जलगांव (जामोद) डॉ. संजय कुटे
16 अकोला पूर्व रणधीर सावरकर
17 धामंगांव रेलवे प्रताप जर्नादन अडसद
18 अचलपुर प्रणीव तायडे
19 देवली राजेश बकाने
20 हिंगणघाट समीर कुणावार
21 वर्धा डॉ. पंकज राजेश भोयर
22 हिंगना समीर मेघे
23 नागपुर दक्षिण मोहन गोपालराव माते
24 नागपुर पूर्व कृष्ण पंचम खोपड़े
25 तिरोरा विजय भरतलाल रहांगडाले
25 गोंदिया विनोद अग्रवाल
27 अमगांव संजय हनपंतराव पुरम
28 आर्मोरी कृष्ण दामाजी गजबे
29 बल्लारपुर सुधीर मुनगंटीवार
30 चिमूर बंटी मांगड़िया
31 वानी संजीव रेड्डी बापुराव बोडकुरवार
32 रालेगांव डॉ. अशोक उइके
33 यवलमाल मदन मधुकरराव येरवर
34 किनवट भीमराव रामजी केरम
35 भोकर श्रीजया अशोक चव्हाण
36 नायगांव राजेश पवार
37 मुखेड़ तुषार राठौड़
38 हिंगोली तानाजी मुटकुले
39 जिंतूर मेघना बोर्डिकर
40 परतूर बाबनराव लोणीकार
41 बदनापुर नारायण कुचे
42 भोकरदन संतोष राव साहेब दानवे
43 फुलंबरी अनुराधा ताई अतुल चव्हाण
44 औरंगाबाद पूर्व अतुल सावे
45 गंगापुर प्रशांत बंब
46 बगलान दिलीप मंगलू बोरसे
47 चंदवड़ डॉ. राहुलदौलतराव अहेर
48 नासिक पूर्व राहुल उत्तमराव ढिकाले
49 नासिक पश्चिम सीमाताई महेश हिरे
50 नालासोपारा राजन नाइक
51 भिवंडी पश्चिम महेश प्रभाकर चौघुले
52 मुरबाद किसन शंकर कथोरे
53 कल्याण पूर्व सुलभा कालू गायकवाड़
54 डोंबिवली रवींद्र दत्तात्रेय चव्हाण
55 ठाणे संजय मुकुंद केलकर
56 ऐरोली गणेश नाइक
57 बेलापुर मंदा विजय महात्रे
58 दहिसर मनीषा अशोक चौधरी
59 मुलुंड मिहिर कोचेचा
60 कांदिवली पूर्व अतुल भातखलकर
61 चारकोप योगेश सागर
62 मलाड पश्चिम विनोद शेलार
63 गोरेगांव विद्या ठाकुर
64 अंधेरी पश्चिम अमित सातम
65 विले पार्ले पराग अलवणी
66 घाटकोपर पश्चिम राम कदम
67 वांद्रे पश्चिम आशीष शेलार
68 सायन कोलीवाड़ा कैप्टन आर तमिल सेल्वन
69 वडाला कालिदास कोलंबकर
70 मालबार हिल मंगल प्रभात लोढ़ा
71 कोलाबा राहुल नार्वेकर
72 पनवेल प्रशांत ठाकुर
73 उरान महेश बाल्दी
74 दौंड राहुल सुभाषराव कुल
75 चिंचवाड़ शंकर जगताप
76 भोसरी महेश किसान लांडगे
77 शिवाजी नगर सिद्धार्थ शिरोले
78 कोथरुड चंद्रकांत दादा बच्चू पाटिल
79 पार्वती माधुरी मिसाल
80 शिरडी राधाकृष्णा एकनाथ राव विखे पाटिल
81 शेवगांव मोनिका राजीव राजले
82 राहुरी शिवाजीराव भानुदा कार्डिले
83 श्रीगोंडा प्रतिभा पचपुते
84 कर्जत जामखेड प्रो राम शंकर शिंदे
85 कैज नमिता मूंदड़ा
86 निलंगा संभाजी पाटिल निलांगेकर
87 औसा अभिमन्यु पवार
88 तुलजापुर राणा जगजीत सिंह पाटिल
89 सोलापुर शहर उत्तर विजय कुमार देशमुख
90 अक्कलकोट सचिल कल्याणाशेट्टी
91 सोलापुर दक्षिण सुभाष देशमुख
92 मान जयकुमार गोरे
93 काराड दक्षिण डॉ. अतुल सुरेश भोसले
94 सतारा छत्रपति शिवेंद्र राज भोसले
95 कंकावली नितेश राणे
96 कोल्हापुर दक्षिण अमल महादिक
97 ईचलकरंजी राहुल प्रकाश अवाडे
98 मीरज सुरेश खाड़े
99 सांगली सुधीर दादा गाडगिल
20 नवंबर को होंगे महाराष्ट्र में चुनाव
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी को 105 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इस बार बीजेपी राज्य में एकनाथ शिंदे और अजित पवार की अगुवाई वाली शिवसेना और एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी की पहली सूची पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 16 अक्तूबर को हुई बैठक में मुहर लगी थी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 10
Views Today : 14