भारत निर्वाचन आयोग ने आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा 2024 के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव ने मंगलवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की तारीखों का एलान किया। महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को और झारखंड में 2 फेज में चुनाव होंगे। पहले फेज में 13 नवंबर को और दूसरे फेज में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों राज्यों के नतीजे एकसाथ 23 नवंबर को आएंगे। इन दोनों राज्यों के अलावा 47 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर और 20 नवंबर को 2 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक चरण में होंगे मतदान
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है। महाराष्ट्र में कुल वोटर्स 9.63 करोड़ हैं। इनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिलाएं हैं। 20-29 साल के 1.85 करोड़ मतदाता हैं। 20.93 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। महाराष्ट्र में बहुमत का आंकड़ा 145 है। साल 2019 में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए थे। महाराष्ट्र में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन की सरकार है।

दो चरणों में होगा झारखंड का विधानसभा चुनाव
झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा होगा। वहीं, झारखंड में बहुमत का जादुई आंकड़ा 41 है। झारखंड में महागठबंधन यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार है। इसमें कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं। चुनाव आयुक्त ने बताया कि झारखंड में इस बार 2 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को और 20 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। दूसरे चरण की अधिसूचना 25 अक्टूबर को जारी होगी।

दो लोकसभा और 49 विधानसभा सीटों उपचुनाव का भी ऐलान
महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव के साथ वायनाड समेत 13 राज्यों की 3 लोकसभा और 49 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का भी ऐलान हुआ है। राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया है। वहीं महाराष्ट्र में नांदेड़ की सीट कांग्रेस सांसद के निधन के कारण खाली हुई है। विधानसभा उपचुनाव की बात करें तो यूपी की 10, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार की 4, पंजाब की 4, कर्नाटक की 3, केरल की 3, मध्य प्रदेश की 2, सिक्किम की 2, गुजरात की 1, उत्तराखंड की 1 और छत्तीसगढ़ 1 सीट शामिल है। जिनपर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं।

दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू
चुनाव की तारीखों के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है। अब राज्य सरकार जनहित में कोई फैसला नहीं ले पाएगी, न ही सरकार का कोई मंत्री या विधायक किसी सरकारी सुविधा का लाभ ले सकेगा। इस तरह से झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया समाप्त होने तक चुनाव आयोग का शासन चलेगा
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 2
Views Today : 2